चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन चित्तौडग़ढ़ (राज) द्वारा मोक्ष धाम में अस्थि कलश लॉकर भेंट
माहेश्वरी समाज के स्थापना दिवस महेश नवमी के शुभ अवसर पर चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा मनाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शहर के तोषनीवाल परिवार द्वारा जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान में सिटी मोक्षधाम मे अस्थि कलश सुरक्षित रखने हेतु 48 अस्थि कलश लॉकर मोक्षधाम समिति को सौंप गए। यह जानकारी देते हुए चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी ने बताया कि शहर में स्थित सिटी मोक्षधाम में काफी समय से अज्ञात शवो की अस्थियां एवं निजी कारणों से जो परिजन अस्थियां घर पर नहीं ले जाते है उनके लिए अस्थियों के कलश को सुरक्षित रखना के लिए लोकर की आवश्यकता हो रही थी। इस पर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के प्रयासों से शहर के तोषनीवाल परिवार ने पूर्व बैंक कर्मी स्वर्गीय श्री रामेश्वर लाल तोषनीवाल की स्मृति में 48 लॉकर तैयार कर मोक्षधाम समिति शहर को सुपुर्द किया गए जिनका रख रखाव एवं संचालन मोक्षधाम शहर समिति द्वारा किया जाएगा।
जिला युवा संगठन महामंत्री कृष्णागोपाल हेड़ा ने बताया कि इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लढा, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी नामधरानी, पूर्व जिला अध्यक्ष महासभा कैलाश तोषनीवाल, अर्जुन मूंधडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन ओमप्रकाश तोषनीवाल, नगर सभा अध्यक्ष राकेश मंत्री, महामंत्री शैलेंद्र झंवर, राजेंद्र गगरानी, घोसुण्डा उपसरपंच सीपी न्याती, मोक्षधाम सेवा समिति शहर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, उपाध्यक्ष कृष्णागोपाल मालू, सचिव नरेंद्र कुमार नाहर, कोषाध्यक्ष गोविंद बजाज, समिति के सदस्य हरिशंकर पांडया, रामेश्वर लाल सनाध्य, भंवर लाल प्रकाश, प्रकाश पोखरणा, रामगोपाल लोहार, राजेश न्याती के साथ तोषनीवाल परिवार के राधेश्याम तोषनीवाल, गोपाल कृष्ण तोषनीवाल, दीपक तोषनीवाल, हरीश तोषनीवाल, कान्हा तोषनीवाल परिवार जन उपस्थित रहे।
संगठन के ललित लढा ने बताया तोषनीवाल परिवार द्वारा इससेे पूर्व गुलाबपुरा जिला भीलवाड़ा के मोक्षधाम में भी स्वर्गीय श्री रामेश्वर लाल तोषनीवाल की स्मृति में अस्थि कलश लॉकर भेट किया जा चुके है। कार्यक्रम में समस्त मोक्षधाम समिति ने चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन एवं तोषनीवाल परिवार का इस पुनीत कार्य के लिए बहुत आभार जताया। कार्यक्रम में शहर के हेमंत टोंकिया, स्वदेश दायमा, कुलदीप बजाज, मुकेश सोनी, बद्री लाल काबरा, रामगोपाल ओझा, दिनेश हेड़ा, भगवान दास चेचानी, प्रिंस चेचानी उपस्थित रहे। मोक्षधाम सेवा समिति के सचिव नरेंद्र नाहर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
Latest News