अनजान चेहरों से खून का रिश्ता बनाता है - रक्तदान।

ब्यावर निवासी राजेंद्र काबरा, सेवा भावी, सामाजिक कार्यकर्ता, कॉलेज जीवन से पढ़ाई के समय किसी मिलने वाले की पुत्री को डिलेवरी के समय रक्त की आवश्यकता पडऩे पर उस समय ब्यावर में ब्लड बैंक नही था, ग्रुप टेस्ट कर ब्लड लिया जाता था तब पहली बार रक्तदान किया, फिर  साल में दो-दो बार रक्तदान करके लोगों की जान बचाई फिर होमोग्लोबिन कम आने की वजह से डॉ. ने मना कर दिया। पर मानव सेवा का जज्बा रुकने वाला नही था और रक्तदान शिविर लगाकर सेवा कार्य आगे बढ़ाया। यही वजह रही कि आम आदमी को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस दिन नेक प्रकृति के लोग बढ़ चढ़कर रक्तदान में भाग लेते हैं। 
किया था शुरू रक्तदान किसी की मदद के लिए,
पता ही नहीं चला कब यह मुहीम बन गई,
जब से बहने लगा हमारा रक्त किसी और की नसों में
तब से जिंदगी रंगीन हो गई.
पूरी दुनिया में रक्त एक ऐसी वस्तु है जो बाजार में नही मिलती, इसलिए ये अनमोल है, ना ही इसमें जाति धर्म देखा जाता है, केवल और केवल मानव सेवा का उत्कृष्ट कार्य रक्तदान करना और करवाना रहता है। ब्यावर में रक्तदान शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाए हुए हैं, शिविर के अलावा वर्ष पर्यंत जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध करवाया जाता है, कोरोना काल में जब सब ब्लड बैंक में आकर रक्तदान करने से डर रहे थे और शिविर भी लगाना संभव नहीं था, रक्त की भारी कमी को देखते हुए, भारत विकास परिषद ब्यावर शाखा ने प्रकल्प प्रभारी राजेंद्र काबरा के नेतृत्व में मोबाईल रक्तदान शिविर का आयोजन किया और घर घर जाकर मोबाइल वैन द्वारा रक्त एकत्र कर ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता करवाई। राजेंद्र काबरा ने लगभग पिछले 22- 23 वर्षो में अनेकों रक्तदान शिविर लगाकर हजारों यूनिट मानव सेवा के लिए रक्तदान करवाया वह करवा रहे हैं। रक्तदान शिविर के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैला रहे हैं। वर्ष पर्यंत जरूरतमंद के लिए भी रक्त की जरूरत पडऩे पर पूरी कोशिश के साथ उसकी पूर्ति करवाते हैं। आप ने सर्वप्रथम श्रीनाथ मार्केट एसोसिएशन के तत्वादान में रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्तदान से शुरुआत की ओर अधिकतम 325 यूनिट तक शिविर में माध्यम से रक्तदान महादान करवाया। फिर मानव सेवा का कारवां आगे बढ़ता गया और माहेश्वरी समाज, ब्यावर, भारत विकास परिषद ब्यावर, आदित्य पोली सेक प्राइवेट लिमिटेड, गांव लामाना, अजमेर जिला माहेश्वरी युवा संगठन ब्यावर, ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा, आर्य समाज द्वारा संचालित आर्य व्यायाम शाला, ब्यावर आदि अनेक संगठनों के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया और करवा रहे हैं। आपने विभिन्न संगठनों के विभिन्न पदों पर रहते हुए संस्थाओं को उपखण्ड स्तर पर छह बार सम्मानित करवाया वह जयपुर रक्त काउंसिल विभाग द्वारा तीन बार सम्मानित करवाया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन