माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा साड़ी वॉकेथान कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत आयोजित साड़ी वॉकेथान के कार्यक्रम में 8 जून 2024 को नेपाल चेप्टर से माहेश्वरी महिला मंच विराटनगर द्वारा 70 जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम विराटनगर स्थित सत्यनारायण मंदिर से शुरू किया गया। ABMMS पूर्वांचल संजीवनी सिद्धा सह प्रभारी श्रीमती अर्चना तापडिय़ा से फ्लैग ऑफ करवा कर साड़ी वॉकेथान की शुरुआत करवाई गई। झांकी में श्रीमती संजू बाहेती-जोधा बाई, श्रीमती बिंदु अटल-मीराबाई, श्रीमती पूजा सदानी - पाथिबारा माता, श्रीमती किरण अटल-विद्या देवी भंडारी, श्रीमती सोनल पेडीवाल-झांसी की रानी, सुश्री हिमानी अटल-सीता माता, हर्षिता राठी-शकुंतला के रूप में उपस्थित थी। रैली के अंत में श्याम मंदिर में बोर्ड का अनावरण नेपाल चैप्टर की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती गोमती राठी द्धारा करवाया गया। पूर्व अध्यक्ष श्रीमती उमा राठी NRMMS की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रचना राठी की सराहनीय उपस्थिति रही। नेपाल चेप्टर की संकल्प सिद्धा की संयोजिका श्रीमती कल्पना राठी, रघुकुल रीत सिद्ध की संयोजिका श्रीमती कमला अटल की भी उपस्थित रही। MMMBrt की निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती संतोष बाहेती के साथ पूर्व अध्यक्ष मंजू करवा, सुशीला पेड़ीवाल तथा रीता माहेश्वरी भी उपस्थित थी। मंच की बहनों के साथ समाज की सभी वर्ग की बहनों की उपस्थिति रही। श्याम मंदिर में राष्ट्रीय का का मंडल सदस्य अमिताभ गट्टानी, माहेश्वरी समाज विराटनगर के कोषाध्यक्ष श्री अमित शारदा, युवा मंच अध्यक्ष श्री अजय राठी भी उपस्थित रहे। 5 प्रोफेशनल महिलाओ डॉ. रेणुका राठी, डॉ. श्वेता तापडिय़ा, डॉ. जयन्ती राठी, सीए अंकिता राठी (गोल्ड मेडलिस्ट), सीए मीनाक्षी तापडिय़ा को मंच द्वारा सम्मानित किया गया। मंच द्वारा लकी ड्रा का आयोजन किया गया जिसमें सात बहनों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका मंच की महिला सशक्तिकरण सचिव श्रीमती ललिता राठी थी, जिनके प्रबल प्रयास से सुचारू रूप से रैली का आयोजन संपन्न हुआ।
Latest News