देश के लिए नीति निर्माण का कार्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किया जाता है - श्री संजय पुंगलिया (आयकर आयुक्त)
हर पांच साल के बाद आनेवाली सरकारें और नूतन मंत्रियों को राष्ट्र की समस्याएं और उसकी उपाय योजना के विषय में मार्गदर्शन करते हुए नीति निर्माण और उसके नियमन का महत्वपूर्ण कार्य प्रशासनिक अधिकारी ही करते है। ऐसे विचार जेष्ठ आयकर आयुक्त श्री संजय पुंगलिया ने व्यक्त किए। दिनांक 9 जून 2024 को अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा एवं युवा संगठन द्वारा उड़ान 2024 अंतर्गत महासभा की रूद्बह्यह्यद्बशठ्ठ ढ्ढ्रस् 100 समिति के सहयोग से आयोजित प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन शिविर में वे मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासनिक अधिकारी कानून निर्माता, सरकार के सलाहकार तथा लोगों और सरकार के बीच का सेतु का कार्य करते है। ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से सेवा करते हुए बहुत कम उम्र में नेतृत्व की भूमिका प्राप्त करने का अवसर देने वाला यह एकमात्र क्षेत्र है। अपने कर्तव्यों के प्रति भरोसेमंद, मजबूत और वफादार रहें, फिर कोई भी आपको रोक नहीं सकता। सेवा, त्याग, सदाचार की जन्म घूंटी पीने वाले माहेश्वरी संख्या में भले ही कम हैं, लेकिन कौशल, ज्ञान और ईमानदारी के आधार पर सिविल सेवाओं के माध्यम से 140 करोड़ की आबादी के लिए कार्य कर सकते हैं।
इसी शिविर में पूर्व एवं उत्तर पूर्व के हवाई अड्डों के सुरक्षा प्रमुख डी.आई.जी. श्री हरिओम गांधी ने कहा कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा चयनित आधिकारियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। इसलिए उन्हें पद, प्रतिष्ठा और अधिकारों के साथ ही अत्यधिक सुरक्षित भविष्य भी मिलता है। एक बेहतरीन घर, ड्राइवर के साथ कार, बच्चों को अच्छे से अच्छे स्कूल में प्रवेश, सेवा करते हुए पढ़ाई के लिए अवकाश आदि सुविधाओं के साथ एक सम्मानजनक जीवन जीने का सुअवसर मिलता है। यह सारी सुविधाएं आपको अन्य किसी भी क्षेत्र में नहीं मिलती। अत: हमारे युवाओं को सिविल सर्विसेस में जरूर आना चाहिए।
सभा का प्रारंभ भगवान महेश का प्रतिमा पूजन, कोठारी बंधु तथा स्व. अविनाश माहेश्वरी की स्मृतियों को अभिवादन और सामुहिक महेश वंदना से हुआ। अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश कासट ने कार्यक्रम की प्रस्तावना के साथ सभी का शाब्दिक स्वागत किया। मिशन आइएएस 100 समिति के प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर श्री किशन प्रसाद दरक ने प्रशासनिक सेवाओं में आने के लिए युवा एवं उनके परिवारजनों के मन मे उभरती शंकाओं का समाधान करते हुए, मिशन की कार्यप्रणाली, अब तक की सफलता, महासभा का सहयोग, जेसीकेएम हॉस्टल दिल्ली द्वारा प्रदत्त सुविधाएं, बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट भीलवाडा द्वारा दिया जाने वाला आर्थिक सहयोग आदि की विस्तृत जानकारी दी। सभी अधिकारी, गुजरात प्रदेश माहेश्वरी सभा, अहमदाबाद जिला माहेश्वरी सभा, युवा संगठन, महिला संगठन तथा इस कार्यक्रम में पधारे सभी बच्चों, युवाओं, अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए अहमदाबाद के अधिक से अधिक युवा सिविल सर्विसेस में आएंगे ऐसा विश्वास व्यक्त किया।
श्री आदर्श बसेर (उप जिलाधिकारी, पोरबंदर) और कु. गरिमा मूंदड़ा (भारतीय विदेश सेवा-2023 बैच) ने यूपीएससी तयारी के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन किया। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पद पर कार्यरत आईसीएलएस अधिकारी सुश्री अंकिता लाहोटी ने कॉरपोरेट जगत में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं केंद्रीय लोक सेवा आयोग द्वारा गत कुछ वर्षों पूर्व प्रारंभ किए गए इस नूतन सेवा के अधिकारों का विस्तृत वर्णन करते हुए प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते प्राप्त सुविधाओं और प्रतिष्ठा का गौरवपूर्ण उल्लेख किया। मिशन आइएएस 100 के गुजरात प्रांत प्रभारी श्री कृष्ण कुमार भट्टड और प्रवक्ता सुश्री श्वेता आनंद जाजू के मार्गदर्शन में संपन्न इस शिविर में 450 से अधिक युवा और लगभग 200 अभिभावक एवं सामाजिक कार्यकर्ता 3 घंटे से अधिक समयतक एकाग्र चित्त से जुड़े रहे।
जिलाध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश कासट, जिलामंत्री श्री अरविन्द जाजू, उपाध्यक्ष श्री जीतमल जाजू, संगठन मंत्री श्री विनोद पोरवाल, प्रचार मंत्री श्री राजेश खटोड़, निवर्तमान अध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजेंद्र पेड़ीवाल, प्रांत उपाध्यक्ष श्री सुरेश दम्मानी, युवा सचिव श्री मयंक बागड़ी, मीडिया कॉर्डिनेटर श्री गोपेश काबरा, सांस्कृतिक संयोजक श्रीमती अवनी नरेश माहेश्वरी आदि मान्यवरों ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अथक प्रयास किए। सूरत से पधारी मिशन प्रवक्ता सुश्री श्वेता आनंद जाजू ने अपने वाक्चातुर्य से संचालन में चार चांद लगा दिए। राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम समाप्त हुआ।
Latest News