जोधपुर में महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत मास्टर्स क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

महेश नवमी महोत्सव 2024 के अंतर्गत मास्टर्स - द गेम चेंजर जोधपुर द्वारा माहेश्वरी बंधुओ के लिये चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नमेंट दिनांक 6-9 जून को आयोजित किया गया। मास्टर्स के अध्यक्ष शिव सोनी ने बताया कि रोमांचक मुकाबले में जय महेश विजेता रही वही उप विजेता किंग्स XI पाल रही। फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच साथ ही टूर्नमेंट के बेस्ट बैट्समैन और प्लेयर ऑफ द सीरीस रोहित अटल को दी गई, समाज के  उभरते हुए युवा खिलाड़ी सारांश राठी को सीरीज का बेस्ट बोलर अवार्ड दिया गया किंग्स XI पाल के कप्तान राज बाहेती ने सारांश राठी की पीठ थपथपाई। सभी विजेता टीम और सभी खिलाडिय़ों व उपस्थित समाज बंधुओ ने राष्ट्रगान गाकर माहौल देशभक्ति का कर दिया। इस माहौल की पल-पल की तस्वीर लेकर नमन माहेश्वरी ने इस कार्यक्रम का आनंद दुगना कर दिया। ट्रस्ट द्वारा नमन माहेश्वरी का मान सम्मान किया गया। ट्रस्ट के पवन बूब ने की बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि DCP (Headquarters) शरद चौधरी, समाज के मंत्री नंदकिशोर शाह, उपमंत्री राधेयशयाम डागा, कोषाध्यक्ष ओम मनिहार, महेश नवमी संयोजक 2024 हंसराज बाहेती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जे.एम. बूब, ओम सोनी, भंवर लाल भूतड़ा, शोभा यात्रा संयोजक अनिल धूत, प्रसादी संयोजक रामदयाल गांधी, समन्वयक रमेश लोहिया ने मास्टर्स ट्रस्टी परिवार का धन्यवाद दिया और साफा पहना कर समाज के इस अनूठे आयोजन की बधाई दी। साथ ही सभी 27 मैच के प्लेयर ऑफ द मैच, लीग के बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बोलर, प्लेयर ऑफ द सीरीस की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाडिय़ो को स्मृतिचिन्ह देकर टीम को ट्रॉफी दी गयी। माहेश्वरी समाज के इस अनूठे आयोजन से युवा वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों की पहचान करके उन्हे चिन्हित कर अगले स्तर पर खेलने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मास्टर्स क्रिकेट आयोजन समिति में मनीष चांडक, अनुराग लोहिया, मनीष झंवर, महेश फोफलिया, विशाल पुंगलिया, पवन मालानी, काजू बूब, अभिनव डागा, दिनेश धूत, सुरेंद्र साबू, विनोद डागा, वरुण बंग, विनोद राठी, मयूर माहेश्वरी, हार्दिक जाजू, अमित मूंदड़ा और भी मास्टर्स के सभी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन