नगर माहेश्वरी सभा चित्तौडग़ढ़ द्वारा महिला साड़ी वाकेथन का आयोजन सम्पन्न
नगर माहेश्वरी सभा चित्तौडग़ढ़ द्वारा आयोजित महेश नवमी महोत्सव के दस दिवसीय कार्यक्रम के तहत चौथे दिन महिला साड़ी वाकेथन का आयोजन हुआ जो सिटी पद्मिनी पार्क से शुरू हुआ। जिसका समापन खरड़ेश्वर महादेव मंदिर में हुआ। जिला अध्यक्ष कृष्णा समदानी ने बताया कि अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की अष्टसिद्धा एवम संस्कृतिसिद्धा समिति के आह्वान पर पूरे भारत में एक ही दिन एक ही समय में इसका आयोजन हुआ है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति प्रभारी निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने सुबह साढ़े छ: बजे हरी झंडी दिखाकर वाकेथन को ढोल बाजे के साथ रवाना किया। सभी को प्रत्येक सामाजिक कार्यक्रम एवं पर्व पर साड़ी पहनने और इस कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाकर संस्कृति और परंपराएं जीवित रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपकोषाधिकारी इंद्रा काबरा ने देवालय में शालीन भारतीय वेशभूषा पहनने और सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव बढाने के पोस्टर का अनावरण किया। जिला सचिव रितु सोडाणी ने बताया कि इस कार्यक्रम के साथ प्रतिवर्ष गर्मी के बढ़ते तापमान पर नियंत्रण के लिए वृक्षारोपण जागरूकता के लिए पौधे वितरित किए। सभी महिलाओं ने आने वाले पांच- सात में एक एक वृक्ष तैयार करने का विश्वास दिलाया।
प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, प्रदेश संयुक्त मंत्री लीला आगाल ने बताया कि कुछ महिलाओं ने आदर्श महिलाओं का किरदार निभाते हुए इस अभियान में भाग लिया जिनमे जिला सहसचिव भावना न्याती ने वितमंत्री निर्मला सीतारमन, श्वेता भंडारी ने रानी पद्मावती, ज्योति काबरा ने रानी कर्णावती, नीलम बांगड़ झांसी की रानी, सुमन बल्दवा पन्नाध्याय, सपना माहेश्वरी सावित्री बाई फुले, कृष्णा अजमेरा अहिल्या बाई होलकर किरदार के रूप आरवी तोषनीवाल और भाविक जागेटिया ने भगवान महेश का और निधि पोरवाल और भाविका जागेटिया ने माता पार्वती का रूप धारण करके आए। जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के प्रभारी नेहा न्याती, सरस्वती रांधड़, रामजानकी सोमानी, पिंकी मूंदड़ा, जिला उपाध्यक्ष डिंपल बिरला, सहसचिव स्नेहलता सोमानी, सुषमा सोमानी का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में जिले, नगर और स्थानीय संगठन के पदाधिकारी सहित समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने पीली साड़ी लाल दुप्पटा बांधकर इस अभियान में भाग लिया।
Latest News