रांची में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
माहेश्वरी समाज के 5157वां माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रांची सेवा सदन पथ पर स्थानीय माहेश्वरी भवन में सुबह रक्तदान से हुआ। नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से 9 बजे से रक्तदान महादान की शुरुआत हुई। इस रक्तदान शिविर में दिखाया गया उत्साह, अतुलनीय रहा। रक्तदाताओं द्वारा प्रदत्त रक्त के द्वारा अनेकों मनुष्य के जीवन बचाने में सहायता मिलती है और उनकी दुआएं भी रक्तदान दाताओं को मिलता है। इस शिविर में 110 यूनिट ब्लड संग्रह हुआ। यह शिविर दिनांक 10 जून 2024 से 15 जून 2024 तक नागरमल मोदी सेवा सदन के ब्लड बैंक में चालू रहेगा। निशुल्क हेल्थ कैंप में 102 लोगो ने लाभ उठाया। श्री माहेश्वरी सभा रांची के उपाध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद भाला के साथ चिकित्सा शिविर के संयोजक श्री मनीष खटोड़, रक्तदान शिविर के संयोजक बिपिन भाला, दिनेश काबरा के साथ युवा संगठन के हिमांशु धूत, तरुण बजाज, नितेश शारदा, मनीष चितलांगिया, आकाश चितलांगिया, अमित लखोटिया, पंकज साबू, हेमंत साबू, महेश नवमी महोत्सव संयोजक श्री नीरज चितलांगिया, श्री रुपेश काबरा, श्री माहेश्वरी महिला समिति लक्ष्मी चितलांगिया, मंजू मंत्री, ममता डागा, सुस्मिता सोमानी, नेहा साबू आदि का साथ रहा।
Latest News