चित्तौडग़ढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न
माहेश्वरी समाज के उत्त्पति दिवस महेश नवमी के शुभ अवसर को माहेश्वरी समाज सेवा कार्य के रूप में मनाया जा रहे 10 दिवसीय महेश नवमी महोत्सव 2024 के तहत नगर सभा चित्तौडग़ढ़ के आतिथ्य में चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर श्री सांवलिया चिकित्सालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी ललित लढा ने बताया भगवान महेश की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लढा निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी नामधरानी महेश नवमी कार्यक्रम के 2024 के राष्ट्रीय सह संयोजक एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक बिरला, प्रदेश महामंत्री नितेश लढा, महासभा नगर अध्यक्ष राकेश मंत्री, नगर महामंत्री शैलेंद्र झंवर, अर्जुन मूंदड़ा, ओम प्रकाश तोषनीवाल, युवा संगठन जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, जिला महामंत्री कृष्णागोपाल हेड़ा, महेश नवमी के जिला संयोजक नरोत्तम हेड़ा, कार्यक्रम के प्रभारी शांतिलाल भराडिय़ा, विजय अजमेरा, भरत माहेश्वरी, अशोक कलंत्री, सत्यनारायण ईनाणी, लविश मूदड़ा, परबतसर निवासी आशीष मंत्री, मेड़ता सिटी निवासी जगमोहन राठी ने प्रथम बार रक्तदान किया। विजय अजमेरा ने बताया की कार्यक्रम में समाज की बेटियों मेघा आगाल, अस्मिता मालीवाल, वंशिका मूंधड़ा, प्रीति मूंधड़ा, माधवी चेचानी, भारती काबरा ने भी रक्तदान दिया।
कार्यक्रम प्रभारी शांति लाल भराडिय़ा ने बताया की कार्यक्रम में कन्हैयालाल डाड, लोकेश अजमेरा, राकेश खटोड, महावीर काबरा, तरुण नामधरानी, मनीष काल्या, ललित अजमेरा, पुष्कर मालू, मनीष मालीवाल, कमलेश आगाल, महेश आगाल, रामप्रसाद मूंदड़ा, नरेंद्र डाड, राघव जागेटिया, नितेश नराणीवाल, बालमुकुंद हेड़ा, निलेश असावा, अनूप पोरवाल, नीलेश राठी, सुनील राठी समाज जन भी रक्तदान किया।
संगठन के राकेश खटोड़ ने बताया की रक्तदान शिविर मे समाजजन महेश डागा, सुनीता डागा, डॉ. वैभव भंडारी, नेहा भंडारी, रानू माहेश्वरी, शुभम माहेश्वरी, डॉ. रुपेश भागडिय़ा, नम्रता भागडिया, सलोनी जाजू, खुशबू ईनाणी, रानू माहेश्वरी सहित मातृशक्ति ने भी रक्तदान किया। जिला सांस्कृतिक मंत्री दीपक आगाल ने बताया की रक्तदान कामहत्व व रक्त की जागरूकता के लिए इस अवसर पर तीन डॉक्टर दंपति ने भी रक्तदान किया। संगठन के लोकेश अजमेरा ने बताया की इस अवसर पर चित्तौडग़ढ़ जिला युवा संगठन द्वारा सभी रक्तदाताओं को अभिनंदन पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गए। प्रभारी भरत माहेश्वरी ने बताया की कार्यक्रम में अभिमन्यु समदानी, कमलेश डाड, बालमुकुंद मालीवाल, सुरेश बांगड,़ भरत जागेटिया, कैलाश भूतडा एवं कई समाज जन उपस्थित रहे। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा ने बताया की रक्तदान शिविर मे 101 रक्तदान यूनिट हुआ। इस इतिहासिक आयोजन के लिए संगठन ने हॉस्पिटल स्टॉफ एवं सभी समाज जन का आभार प्रकट किया।
Latest News