हापुड़ माहेश्वरी महिला मण्डल ने 'साडी वाकेथान' कार्यक्रम के लिये महिलाओं को किया प्रेरित

माहेश्वरी समाज के वंशोत्पति दिवस (महेश नवमी) से पूर्व अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला मंडल हापुड़ नें महिलाओं को जागरूक करने के लिए सभी इकाइयों से आवाहन किया है कि हमारे देवालय हमारी अतुल्य संस्कृति की पहचान है और हमारे परिधान हमारा सांस्कृतिक गौरव है वैसे तो हमारा पहनावा सदा शालीन पूर्ण होना चाहिए, पश्चिमी सभ्यता से सदा बचना चाहिए। जब कभी मंदिरों में जाये तो सदा शालीन भारतीय वेशभूषा पहनकर ही जाए और हमारी सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाएं। महेश नवमी 15 जून की है। उपरोक्त संदेश को फैलाने के लिए माहेश्वरी महिला मंडल के आवाहन पर समाज की सैकड़ो महिला आर्य समाज मंदिर पर एकत्र हुई और वहां से माहेश्वरी मंदिर आर्य नगर के लिए पैदल प्रस्थान किया। महिलायें हाथ में बैनर व झंडी लेकर चल रही थी और जय महेश का नारा लगा रही थी और लगभग एक सी लाल पीले रंग की साडिय़ां पहने हुई थी। माहेश्वरी मंदिर पर पहुंच कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया और बाद में प्रसाद बांटा। माहेश्वरी महिला की अध्यक्षा श्रीमती आशा सोमानी ने बताया कि इस आयोजन को सफल करने में आशा तापडिय़ा, मधुबाला,  सीमा तापडिय़ा, मधु मालू, शीला महेश, अलका खटौड, रुबीना माहेश्वरी, वंदना, सरोज, श्वेता, पुष्पा, विनीता, डॉ. पूनम गौवर, शालिनी, रानी, मेघा, नीता आदि महिलाएं का सहयोग रहा। इस अवसर पर राकेश महेश, सुभाष चंद्र महेश, दिनेश बाहेती, शरद भट्टड़, हर्ष माहेश्वरी, नितेश कुमार, रविंद्र कुमार, अनुज, माधव व नितिन माहेश्वरी आदि समाज बंधु भी उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन