माहेश्वरी सेवा समिति फलोदी द्वारा चालू की गयी मुहीम 'एक रोटी गौ माता के नाम' को तीन साल पुरे
माहेश्वरी सेवा समिति फलोदी द्वारा 1 जून 2021 को एक रोटी गौ माता के नाम से चालू की गयी मुहीम के तीन साल पुरे होने पर समिति द्वारा उत्सव मनाया गया। समिति के कोषाध्यक्ष अनिल बूब ने बताया की तीन साल पूर्व चालू की गयी इस मुहीम में एक रोटी एक साल 1100 रू की जो निराश्रित गायों एवं कुत्तो को प्रतिदिन रोटी चालू की गयी थी वो आज तीन साल पुरे हो गए हैं। समिति के जयकिशन बिडला व किसन भट्टड़ द्वारा बताया गया कि इससे प्रतिदिन 21 किलो बाजरी आटे की रोटियां बनाई जाती हैंं तथा उसे समिति सदस्यो द्वारा सड़को पर घूम रही गायों व कुत्तो को दी जाती हैं। इस कार्य को करने मे भारत से ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग सहयोग राशि दे रहे हैं, समिति के पंकज फोफलिया एवं राजेश चांडक ने बताया की समिति द्वारा कबूतरों को ज्वार व चिडिय़ों को बाजरी तथा पानी के लिए पक्षीयों के लिए परिंडे लगाये गए जिसको सदस्यो द्वारा नियमित पानी भरा जाता है तथा सफाई की जाती हैं। समिति के लोगो द्वारा सभी निवासियों को सफाई के लिए प्रेरित किया जाता हैं। झूठा नहीं छोडऩे व कपडे की थैली का प्रयोग करने, डिस्पोजल यूज नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाता हैं। समिति के देवेंद्र बूब एवं अमित लोहिया ने बताया की समिति द्वारा मन्दिर, बगेचियों मे ज्वार व गरीब बच्चो को स्कूल की पढ़ाई का खर्च व उनके खाने पीने की व्यवस्था की जाती हैं। हॉस्पिटल की सुविधा, पलंग, बिस्तर, वाकर एवं ऑक्सीजन मशीन की सुविधा दी जा रही हैं। समिति मे जय किशन बिड़ला, किशन भटड, राजेश चांडक, अनिल बूब, अमित लोहिया, पंकज फोफलिया, देवेंद्र बूब, जय प्रकाश बूब, भारती शर्मा नियमित रूप से सेवाएं दे रहे हैं।
Latest News