वाराणसी में सभापति श्री संदीप काबरा व महामंत्री अजय काबरा का हुआ अभिनंदन

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा का 5 जून 2024 को माहेश्वरी भवन, वाराणसी में अभिनंदन समारोह का कार्यक्रम रखा गया। श्री संदीप काबरा ने अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। कई समाज बंधुओ ने सामाजिक विषयों पर प्रश्नोत्तरी की। उपरोक्त अवसर पर माहेश्वरी परिषद के उपाध्यक्ष गिरिराज कोठारी, महेश सेवा संस्थान के अध्यक्ष गोरीशंकर नेवर, कोठारी बंधु शौर्य ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र भूराडिया, प्रदेश महिला संगठन की अध्यक्ष श्रीमती भारती करवा, महिला संगठन के अध्यक्ष श्रीमती उषा मंत्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्य समिति सदस्य लोकेंद्र करवा, माहेश्वरी क्लब के मंत्री ऋषि पटवारी, शंकरलाल सोमानी, मांगीलाल सारड़ा, जेठमल चाण्डक, संजीव चाण्डक, श्रीराम चितलांगिया, गोविंद बजाज, श्रीमती शशि नेवर, पूजा पटवारी सहित समाज के 80 लोगो की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री राकेश दरक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष संदीप चाण्डक दिया, राजेश गट्टानी का विशेष सहयोग रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन