महेश नवमी के उपलक्ष्य मे विश्व पर्यावरण दिवस पर मोक्षधाम शम्भूपुरा मे माहेश्वरी समाज ने किया पौधरोपण

माहेश्वरी युवा संगठन महेश गदीया एवं युवा संगठन के चित्तौडग़ढ़ तहसील अध्यक्ष सीपी न्याती ने बताया की चित्तौडग़ढ़ जिला माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वाधान मे माहेश्वरी समाज एवं माहेश्वरी युवा संगठन शम्भूपुरा के आथित्य मे मोक्षधाम शंभूपुरा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। शम्भूपुरा समाज अध्यक्ष कैलाश चंद्र भराडिय़ा एवं महेश नवमी कार्यक्रम के जिला सयोंजक नरोत्तम हेडा ने बताया की कार्यक्रम में अखिल भारवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप लढा, निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं प्रदेश महामंत्री नितेश लढा, जिला अध्यक्ष लोकेश समदानी, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल हेड़ा, निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य देवकरण समदानी, जिला खेल मंत्री दिनेश सोमानी, निवर्तमान प्रदेश सयुक्त मंत्री लविश मूंदड़ा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नरोत्तम हेडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ कोठारी, जिला कार्यसमिति सदस्य अंकित लढा अतिथि के रूप मे उपस्थित हुए।
कृष्ण गोपाल न्याती ने बताया की भगवान के समक्ष्य अथितियों ने दीप प्रजलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। मोक्षधाम मे 21 पौधे लगाए गये एवं शंभूपुरा इकाई के सभी सदस्यो ने पौधों को बढ़ा करने की जिम्मेदारी ली, उद्बोधन मे प्रदीप लढा एवं सीपी नामधरानी ने महेश नवमी की शुभ कामनाएं देते हुए बहुत धूमधाम एवं जन उपयोगी कार्यक्रर्मो पर जोर देते हुवे महेश नवमी मानने को कहा महेश नवमी पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन की प्रतियोगिता एवं संगठन के मुख्य प्रकल्प लोहागर्ल मंदिर एवं कुलदेवी मंदिर निर्माण की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में समाज के सत्यनारायण न्याती, गोपाल आगाल, सत्यनारायण माहेश्वरी, सुरेश पोरवाल, सत्यनारायण बाहेती, सूर्यपकाश शारदा, रमेश गट्टानी, अनिल पोरवाल, मनोज गदीया, कैलाश न्याती, कैलाश मूंधड़ा, लक्ष्मीनारायण गट्टानी, दिनेश बाहेती, मुकेश जाजू, पंकज मूंधड़ा, शुभम भराडिय़ा, हर्षित न्याती, विपुल भराडिय़ा, अमन न्याती, अर्चित न्याती, अंकित शारदा, नरेश आगाल, पवन गट्टानी आदि समाज जन उपस्थित रहे। आभार अध्यक्ष रवि कल ने दिया एवं मंच संचालन महेश गदीया ने किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन