अहमदाबाद में कमिटी मीटिंग में हुआ सामाजिक पुस्तिका की ड्राफ्ट प्रति का अनावरण एवं आगामी धार्मिक प्रवास यात्रा पर चर्चा
IMCC अहमदाबाद शाखा ने भूटान प्रवास के सफल आयोजन पर समस्त कमिटी सदस्यों को धन्यवाद देने हेतु शहर के नामी होटल में दोपहर के भोजन के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। जहां पर आगामी अगस्त माह में होने वाली धार्मिक यात्रा, वाराणसी-प्रयागराज-अयोध्या पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में सामाजिक पुस्तिका की प्रथम ड्राफ्ट प्रति का अनावरण किया गया। इस पुस्तिका में सम्पूर्ण गुजरात माहेश्वरी परिवारों की सम्पूर्ण जानकारी (कपल फोटो के साथ, नाम, पता, मोबाइल नंबर, व्यवसाय व अन्य जानकारी) के साथ साथ सम्पूर्ण गुजरात के माहेश्वरी अविवाहित, विवाह योग्य युवक-युवतियों के मय फोटो परिचय विवरण है। यदि आपके विविरण में कुछ भी बदलाव करवाना हो, पुस्तिका में आपकी पारिवारिक जानकारी अथवा अविवाहित, विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह विवरण शामिल करवाना हो तो संपूर्ण गुजरात की किसी भी IMCC शाखा के कमिटी सदस्य से संपर्क कर अपनी जानकारी साझा कर सकते है। ढ्ढरूष्टष्ट अहमदाबाद तक उक्त जानकारी समयसर उपलब्ध हो जायेगी।
Latest News