तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा द्वारा प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन का गठन

अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक एवं हैदराबाद-सिकंदराबाद (जिला) माहेश्वरी सभा के अंतर्गत तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन एवं हैदराबाद-सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी युवा संगठन का गठन किया गया।
तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के और से जारी प्रेस विज्ञापित के अनुसार समाज के युवा सामाजिक कार्यो में एक साथ आगे आये एवं युवा शक्ति का सुचारू रूप से समाज उन्नति एवं सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान रहें, यही उद्देश्य को तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा एवं हैदराबाद सिकन्दराबाद जिला माहेश्वरी सभा ने हमेशा प्राथमिकता दी है और हमेशा देते रहेंगे एवं इसी मंशा से प्रादेशिक सभा एवं जिला सभा के अन्तर्गत प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन का गठन 16-05-2024 को किया गया। 
नव गठित प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन सुचारू रूप से प्रादेशिक एवं जिला सभा के अन्तर्गत कार्यान्वित रहेगी एवं प्रादेशिक एवं जिला सभा के नेतृत्व में सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक में युवाओं एवं युवतियों को जोडऩे का पूर्ण प्रयत्न हमेशा करती रहेगी।
16-05-2024 को हैदराबाद में आयोजित भव्य कार्यक्रम में तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के लिए अध्यक्ष राहुल फोफलिया, मंत्री सुनील भट्टड़, कोषाध्यक्ष अजय मूंदड़ा, उपाध्यक्ष रोहित कुमार इन्नाणी, रमाकांत जाजू, राघव शारदा (विशाखापट्टनम), श्रीराम डालिया (वारंगल), सहमंत्री अनिल मंत्री, वेणुगोपाल बंग, निखिल डोडिया (करीमनगर), शुभम लोया (सिरपुर कागजनगर), संगठन मंत्री श्रीकांत झंवर (निजामबाद), प्रचार मंत्री गोपाल राठी, सांस्कृतिक मंत्री विष्णुकांत बजाज, खेल मंत्री मुकेशकुमार गिल्डा, संचार मंत्री अमित मूंदड़ा एवं कार्यालय मंत्री हरदीप खटोड़ का चयन किया गया।
हैदराबाद सिकन्दराबाद जिला युवा संगठन हेतु अध्यक्ष अभिषेक इन्नानी, मंत्री रौनक गट्टानी, कोषाध्यक्ष शुभम काबरा, उपाध्यक्ष अभिषेक सारड़ा, प्रशांत तोष्णीवाल, सहमंत्री भरत मर्दा, पीयूष सोनी, संगठन मंत्री श्रीकांत लोया, प्रचार मंत्री राहुल दरक, सांस्कृतिक मंत्री कृष्णा तोष्णीवाल, खेल मंत्री महेश मूंदड़ा, संचार मंत्री मारुति नंदन बल्दवा एवं कार्यालय मंत्री आशीष लोया का चयन किया गया। 
अवसर पर गठन किए प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन के संरक्षक के तौर पर गोविंद जाजू, रुपेश मालपानी, रामदेव सारडा, आनंद सोनी एवं महेश (लड्डू) बंग को यह दायित्व दिया गया कि वह नव गठित प्रादेशिक एवं जिला युवा संगठन के कार्य प्रणाली का सुचारू रूप से मार्गदर्शन करे।
अवसर पर अ.भा. माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्रीमती भगवती महेश बल्दवा, श्री महेश बल्दवा, अ.भा. माहेश्वरी महासभा के उप-सभापति श्री अरुण कुमार भांगडिय़ा, अ.भा. माहेश्वरी महासभा के दक्षिणांचल चुनाव प्रभारी श्री ओमप्रकाश मोदानी, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष कैलाश डालिया, मंत्री कन्हैयालाल राठी, हैदराबाद सिकंदराबाद जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष भगवान पंसारी, मंत्री राजेश मालपानी, हैदराबाद  सिकंदराबाद जिला महिला संगठन अध्यक्ष श्रीमती लता तोषणीवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महेश फाउंडेशन अध्यक्ष नारायण बंग के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन