राजकुमार जाखेटिया कासगंज बने जिला सर्राफा एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष
कासगंज जिला सर्राफा एसोसिएशन जनपद कासगंज की बैठक शहर के प्रतिष्ठित होटल फोर लीव मे जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई बैठक मे कासगंज शहर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, वही वार्षिकोत्सव को ऐतिहासिक रुप से आयोजित करने को लेकर चर्चा की गयी, नवीन सदस्यो का स्वागत सत्कार किया गया। वही व्यापार मे आ रही समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। सर्वप्रथम भगवान विध्न विनाशक श्री गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन गोपाल मूना, मुकेश वर्मा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण अजय अग्रवाल, सुरेन्द्र माहेश्वरी ने किया। जिला संयोजक योगेश चंद्र गौड जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्र गुप्ता हिना ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि 27वर्ष पूर्व एसोशिएसन रुपी पौधा जो पूर्व मे लगाया गया था, वह पौधा आज वट वृक्ष रूप धारण कर चुका है। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार जाखेटिया, जिला संसदीय महामंत्री विपुल गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष राहुल बिडला ने बताया एसोसिएशन का 28वा वार्षिकोत्सव अपनी गरिमा के अनुरूप पूर्ण भव्यता के साथ ऐतिहासिक रूप से आयोजित होगा। जिला महामंत्री दीपक गुप्ता सर्राफ ने संगठन को और अधिक गतिशील और मजबूत बनाने के उद्देश्य से गोपाल मूना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार जाखेटिया शहर अध्यक्ष, रोहतास यादव महामंत्री, ललित बिडला कोषाध्यक्ष, राजीव काबरा शहर प्रभारी, अशोक माहेश्वरी शहर संयोजक मनोनीत किये गये। जिला सह कोषाध्यक्ष कपिल लाहोटी, जिला प्रबंधक सुरेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि वार्षिकोत्सव इस वर्ष नई ऊंचाईयो के सोपानो को छूते एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। युवा अध्यक्ष विवेक वर्मा, विनय वर्मा, आशीष केला, युवा शहर महामंत्री ने मंयक माहेश्वरी ने कहा कि युवा संगठन की रीढ है, युवा साथीयो से आह्वान करते हुये कहा कि समस्त युवा साथी अपनी जिम्मेदारीयो को समझते हुये आज से ही कार्यक्रम की सफलता हेतु तन मन धन से समर्पित होकर तैयारियो मे लग जाये। उक्त बैठक मे कमल माहेश्वरी, सुधीर माहेश्वरी, आशीष केला, रानू माहेश्वरी, विपुल माहेश्वरी, बसन्त मूंदड़ा, अंशुल माहेश्वरी, राजीव केला सहित सर्राफा व्यवसायी उपस्थित थे।
Latest News