माहेश्वरी सभा ट्राइसिटी द्वारा किया गया सेवा कार्य

माहेश्वरी सभा ट्राइसिटी पिछले कई वर्षों से ट्राइसिटी में समाज हित के कार्यों में संलग्न है, इस कड़ी में माहेश्वरी समाज के सदस्यों के आर्थिक सहयोग से वर्ष 23-24 के कार्यों के अंतर्गत पंचकूला निकटवर्ती ग्रामीण कुल 9 सरकारी विद्यालयों में वाटर कूलर और आरओ को लगवाया। इस कार्य में आर्थिक सहयोग लक्ष्मीनारायण माहेश्वरी, अरूण माहेश्वरी, दलीप बागडी, बीजय बागडी, अनिल बिहानी से प्राप्त हुआ। श्री माहेश्वरी समाज ने यह वाटर कूलर और आरओ सरकारी विद्यालय - गगर बीर, सरकारी विद्यालय कोट बरवाला, सरकारी विद्यालय चिकन पिंजौर, मॉर्डन सस्कृति सरकारी स्कूल कटोल्ली बरवाला, मॉर्डन संस्कृति सरकारी स्कूल बतौर बरवाला, सरकारी प्राइमरी स्कूल वासुदेव पूरा पिंजौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिंजौर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिप्रा पिंजोर, सरकारी प्राइमरी स्कूल चंदीकोटा ब्लॉक पिंजौर में लगवाई। इसके औपचारिक हस्तांतरण सरकारी विद्यालय गगर बीर में माहेश्वरी समाज की तरफ से अविनाश करवा, गौतम गगर, बसंत राठी, योगेश माहेश्वरी, नीतू राठी, आराधना लढ्ढा, शीतल पेड़ीवाल ने भाग लिया। सरकारी विद्यालय गगर बीर शाला की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राजवन्त ने धन्यवाद दिया। यह कार्य माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश सारडा के मार्गदर्शन में किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन