राजसमंद जिला माहेश्वरी सस्थान के राजसमंद माहेश्वरी प्रीमियर लीग सीजन-2 का समापन
राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान द्वारा महेश नवमी के उपलक्ष में आयोजित आरएमपीएल 2 के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। प्रथम सेमीफाइनल मैच महेश टाइगर्स कांकरोली बनाम श्रीजी वॉरियर्स नाथद्वारा के बीच हुआ जिसमें महेश टाइगर्स ने तीन विकेट से जीत हासिल की मैंन ऑफ द मैच उदय अजमेरा रहे। वह महेश टाइगर्स ने फाइनल में अपना स्थान बनाया। दूसरा सेमी फाइनल मैच राजनगर रॉयल्स राज नगर व श्रीजी किंग नाथद्वारा के बीच हुआ उसमें श्रीजी किंग तीन विकेट से विजय रही। मैंन ऑफ द मैच नितिन सोमानी रहे। फाइनल में स्थान बनाया।
शाम को फाइनल मैच महेश टाइगर्स कांकरोली बनाम श्रीजी किंग्स नाथद्वारा के बीच रहा उसमें महेश टाइगर्स कांकरोली 58 रन से विजय रही वह मैंन ऑफ द मैच एवं मैंन ऑफ द सीरीज कुशल कोठारी रहे। मैच में राजसमंद जिला माहेश्वरी संस्थान जिला अध्यक्ष श्री विष्णु गोपाल सोमानी, महासभा सदस्य सत्य प्रकाश काबरा, प्रदेश सचिव राम गोपाल सोमानी, सह सचिव केदार न्याती जिले के सचिव श्री खूब चंद झंवर, उपाध्यक्ष अर्जुन लाल लढ्ढा, संगठन मंत्री भगवती लाल असावा, माहेश्वरी सेवा समिति अध्यक्ष संपत लाल लढ्ढा, महेश प्रगति संस्थान अध्यक्ष रामगोपाल अजमेरा, प्रदेश महिला संगठन की श्रीमती गीता काबरा, जिला महिला सचिव चंदा देवपुरा, जिला युवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश बियानी इस मैच को देखने के लिए पूरे जिले से जिला सभा के सदस्य गणेश पोरवाल कुंवारिया, गिरिराज लावटी व ख्याली लाल जागेटिया कुरज, नारायण बायती, राजेंद्र असावा, बिहारी लाल बाहेती, सत्य नारायण नागोरी केलवाड़ा, गोविंद बाहेडिय़ा धनेरिया, नंदकिशोर बंग, सुभाष काबरा, पंकज राठी नाथद्वारा व जिले के सभी गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित थी।
महेश टाइगर्स, कांकरोली के द्वारा 135 रन बनाए गए जबकि श्रीजी किंग्स नाथद्वारा द्वारा केवल 77 रन बनाए गए। महेश टाइगर्स लगातार दूसरे वर्ष भी फाइनल मैच जीत कर प्रथम स्थान पर रही। इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पूरे जिले से सभी खिलाडिय़ों ने आनंद लिया एवं बहुत ही शानदार प्रीमियर लीग का आयोजन रहा। इस सीजन में विभिन्न स्थान की कुल 11 टीमों ने भाग लिया।
Latest News