माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा उमंग संग-जल तरंग कार्यक्रम आयोजित

माहेश्वरी संस्कृति इन्दौर द्वारा वर्ष 2024 की तृतीय सभा उमंग संग-जल तरंग का आयोजन 26 मई, 2024 रविवार को हैवन फील फाम्र्स, इन्दौर पर किया गया। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी। भरी गर्मी के इस मौसम में पूल पार्टी के माध्यम से पूल गेम्स, रेन डांस, क्रिकेट, टैलेंट हंट जैसे मनोरंजक खेल आयोजित किये गये। यह जानकारी कार्यक्रम अध्यक्ष अशोक-सरोज सोढानी ने दी। इस अवसर 150 से अधिक महानुभावों की उपस्थिति रही। इसी अवसर पर शानदार डांस ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के प्रभारी संतोष-अनिता साबू और सतीश-शारदा सोमानी रहे। कार्यक्रम का समन्वयन यतींद्र-सीमा रणधर, मनीष-सुनीता तोतला एवं डॉ नवीन्द्र कुमार-डॉ. सुनीता तोतला ने किया। कार्यक्रम का दायित्व सूर्यकांत काबरा, शरद साबू, मुकेश सारडा व श्रीमती कल्पना जाखेटिया ने निभाया। अंत में राष्ट्रगान और सुस्वादु भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन