अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की भूटान यात्रा आयोजित

विशाल हिमालय की पूर्वी चोटियों पर तिब्बत और भारत के बीच स्थित, भूटान की यात्रा कई लोगों के लिए एक अविश्वनीय सपने जैसे थी। नाटकीय दृश्य, घुमावदार पहाड़ी दर्रे, ऊंची पहाड़ी चोटियाँ, कलकलाती बहती नदी, लहराते प्रार्थना झंडे और जीवंत रोडडेन्ड्रन (सुन्दर फूलों वाला एक वृक्ष), धर्म और पौराणिक कथाओं से भरी रंगीन संस्कृति की पृष्ठभूमि में अपने पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों, दोस्तों एवं साथियों के साथ एक शानदार, सुन्दर, सुखमयी और आनंदायी यात्रा का समापन हुआ। थंडर ड्रैगन की भूमि में, आश्चर्यजनक घाटियों और ऊबड़-खाबड़ ऊंचे दर्रों के माध्यम से पैदल यात्रा करना, अलग-अलग शहरो का दौरा कर अनगिनत डेज़ोंग (किले) और छोटे बौद्ध मठों के दर्शन करना। तीव्र हवाओ के साथ भूटान की सबसे ऊंची चोटी चालला पास से दूर सुदूर की चोटिया देखना, कांस्य एवं सोने से मढ़ी विशाल शाक्यमुनि बुद्ध प्रतिमा के दर्शन, सैनिकों की बहादुरी और बलिदान का सम्मान करने के लिए दोचुला दर्रा पर बनाया गए 108 कोरटेंस या फिर एक खड़ी, जंगल से सजी ग्रेनाइट चट्टान के किनारे नाटकीय रूप से चिपका हुआ अविस्मरणीय टाइगर्स नेस्ट, पवित्र तख्तसांग मठ की कठिन परन्तु रोमांचित चढ़ाई, भूटान की रमणीय राजधानी थिम्पू में स्थानीय संस्कृति का अन्वेषण और सुंदर वस्त्रों और हस्तशिल्प की खरीदारी एवं इसके साथ भूटान के आश्चर्यजनक परिदृश्य, प्राचीन संस्कृति और विनम्र लोगों के व्यवहार ने मंत्रमुग्ध कर दिया। बेहतरीन होटल, उत्तम खाना एवं गुणवंतापूर्ण सेवाओं के साथ भूटान प्रवास सम्पन हुआ। यात्रा में सभी साथियों का सहयोग सराहनीय रहा। IMCC अहमदाबाद सभी साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता है। अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब अहमदाबाद के कमेटी मेंबर भूटान टूर साथ में रितु मुकेश कोठारी, शारदा सुरेश नवाल, अनिता मनोज, जागेटिया, श्वेता विकास मूँदड़ा, माधुरी अविनाश खटोड़, एवं विशेष अदिति  राकेश पटवारी सबके साथ सेवा में थे।

 

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन