माहेश्वरी समाज महाराजगंज हैदराबाद द्वारा आयोजित MMPL2024 क्रिकेट प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से युवा, महिला एवं बाल वर्ग (जूनियर) का अलग अलग टूर्नामेंट आयोजन किया गया जिसमे युवा वर्ग में अत्तापुर एवनेजर्स विजय रही, सबसे आकर्षित रही महिला एवं बाल वर्ग (जूनियर) वर्ग की प्रतियोगिता महिला वर्ग की विजेता रही। सिकंदरबाद क्षेत्र की लेडी पेंथर्स टीम एवं जूनियर क्रिकेट से विजेता रही मोटू पतलू चैम्प्स। प्रेस विज्ञप्ति से बात करते हुए अध्यक्ष रामदेव सारड़ा ने कहा महिला वर्ग से शहर के विभिन्न क्षेत्रो से चार टीमों के 7 मैचों की इस श्रंखला में 4 लीग, 2 सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच में कबूतर खाना क्षेत्र की थंडर क्वीन के 7 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 25 रनो के लक्ष्य को लेडी पेंथर्स ने मात्र 6 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर खिलाड़ी राधे राठी के 15 रनो की बदौलत 30 रनो को प्राप्त कर विजय पताका लहराया।
मंत्री नरेश भूतड़ा ने कहा बाल वर्ग जूनियर क्रिकेट की 13 मैचों की श्रृंखला में 10 लीग 2 सेमी फाइनल पश्चात फाइनल मैच में 7 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 33 रनो के लक्ष्य को मोटू पतलू चैंप्स की टीम के राघव सारडा के 13 रनो के योगदान से मात्र 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 34 रन बनाकर MMPL 2024 JUNIORS CRICKET SEASON–2 में शानदार विजय प्राप्त कर अपनी टीम का परचम लहराया। विजेता टीम के कप्तान लोचन मालपानी को श्री निर्मला फार्मा के संचालक श्री जगदीश दरक के हस्ते विनर ट्रॉफी प्राप्त हुई।
उपाध्यक्ष श्री राम नावंदर ने कहा 2 दिवसीय 18 एवं 19 मई को टूर्नामेंट का आयोजन समाज के युवा, महिला एवं बाल वर्ग को खेलकूद विषय में जागृतता बढ़ाने हेतु संगठन द्वारा पिछले चार वर्षो से इसी तरह से सफल आयोजन हो रहे है।
कोषाध्यक्ष दीपक बल्दवा ने कहा उक्त आयोजनार्थ शहर के विभिन्न प्रायोजकर्तोओ से प्रयाप्त राशि प्राप्त हुई है जिसमे शीर्ष प्रायोजक के रूप में बाहेती स्टील ट्रेडर्स एल.एल.पी., राधिका एंटरप्राइजेज, श्री निर्मला फार्मा एवं ए.एस. ब्रदर्स रहे।
इस अवसवर पर उपस्थित संगठन के परामर्श दाता भगवान पंसारी, नंदगोपाल भट्टड़, निर्वतमान अध्यक्ष ओम प्रकाश असावा, कार्यकर्ता अभिषेक इन्नानी, अभिषेक सारडा, अंकित मालानी, गोपाल राठी, दीपक भट्टड, दिनेश सारडा, कमल किशोर राठी, कैलाश झंवर, महेश साबू, निखिल पंसारी, पवन असावा, राहुल बजाज, रमेश मोदानी, रूपेश डोडिया एवं अन्य सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपनी जिमेदारी निभाई।