माहेश्वरी मण्डल समिति, जिला भरपुर - एक अपील

आशा है भगवान महेश एवं माँ पार्वती जी की कृपा से आप सभी कुशल पूर्वक होंगे। श्री महेश नवमी के पर्व की आप सभी को अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 'माहेश्वरी वंशोत्पत्ति दिवस' श्री महेश नवमी पर्व माहेश्वरी समाज के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है इस वर्ष यह पर्व 15 जून 2024 शनिवार को मनाया जाऐगा। इस अवसर पर मेरा सभी समाज बंधुओं, माताओं, बहिनों एवं पदाधिकारियो, भामाशाहो से निवेदन है कि भरतपुर जिले में माहेश्वरी मंडल समिति की ओर से एक बहुत ही जन कल्याणकारी योजना के तहत माहेश्वरी धर्मार्थ होम्योपैथी चिकित्सालय का संचालन समाज के भवन में सितम्बर 2022 से किया जा रहा है। जहाँ पर मात्र 20/- रूपए पंजीकरण शुल्क लेकर दवाईयाँ नि:शुल्क प्रदान की जाती हैं योग्य चिकित्सक एवं कम्पाउन्डर द्वारा बड़े ही मनोयोग से रोगियों की सेवा की जा रही है यह चिकित्सालय प्रति सप्ताह शनिवार एवं रविवार को प्रात: 8:30 बजे से 11:30 बजे तक खुला रहता है चूँकि भरतपुर जिले में माहेश्वरी परिवारों की संख्या बहुत कम है और इस प्रकल्प में खर्चा बहुत है फिर भी समाज के लोगों एवं जन सहयोग से यह चिकित्सालय सफलता पूर्वक चल रहा है इस हेतु हमें अतिरिक्त धन की निरंतर आवश्यकता बनी रहती है। अत: मेरा विनम्र अनुरोध है कि इस हेतु जो भी आप उचित समझे हमें आर्थिक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें। इस हेतु माहेश्वरी मंडल समिति आपकी सदैव आभारी रहेगी और समय मिले तो चिकित्सालय का निरीक्षण कर अपने अमूल्य सुझाव भी प्रदान कर सकते हैं। बैंक की डिटेल्स इस प्रकार है - 

यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि हमारी संस्था को दिया गया दान आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत कर मुक्त है आप क्तक्र ष्टह्रष्ठश्व भी स्कैन कर हमें अपनी सहायता प्रदान कर सकते हैं कृपया सहायता राशि का स्क्रीनशॉट हमें शेयर करें ताकि प्राप्ति की रसीद भिजवाई जा सके। विशेष अनुरोध श्री महेश नवमी के पर्व को यादगार पल बनाने के लिए इस अवसर पर आप भी अपना आर्थिक सहयोग अवश्य प्रदान कर समिति को सम्बल प्रदान करें ताकि इस जन सेवा के कार्य से रोगियों की सेवा निरंतर होती रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन