अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ का दक्षिण राजस्थान प्रदेश एवं भीलवाड़ा जिला और नगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड़ का दिनांक 12 मई 2024 रविवार दोपहर 12:15 मातृ दिवस के शुभ अवसर पर संगम यूनिवर्सिटी भीलवाड़ा में पश्चिमांचल प्रदेश, जिला, तहसील नगर, नगर सभा के सदस्य एवं सभी क्षेत्रीय संगठनों के द्वारा हर्षोल्लास और उमंग से स्वागत सत्कार किया गया। महेश वंदना व दीप प्रज्वलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा ने नि:शुल्क जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, बुक बैंक, नारी सशक्तिकरण, हाट बाजार मेडिकल बैंक, सनातन संस्कृति के 16 संस्कार की पाठशाला, पश्चिमा दर्शन पुस्तक के बारे में ट्रस्ट से मिलने वाली सहायता राशि, तकनीकी क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य आदि बिंदुओं के बारे में विस्तृत जानकारी अपने उद्बोधन में प्रदान की।
जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया ने गो कास्ट मशीन जरूरतमंद मेडिकल डिस्काउंट कार्ड, तकनीकी कक्षाओं पर विशेष ध्यान प्रदान करने के बारे में अपने वक्तव्य में बताया। नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने डॉ. उत्तम माहेश्वरी एवं संगीता काबरा द्वारा लिए जाने वाला सेमिनार, गर्भवती स्त्रियों की सहायता, 14 क्षेत्रीय संगठनों की एक जुटता, व्यावहारिक कौशल के अंतर्गत अपनी ही बहनों द्वारा रंगोली पेंटिंग पार्लर का कार्य सिखाया जाना आदि की संपूर्ण जानकारी प्रदान की। पश्चिमांचल संयुक्त मंत्री शिखा भदादा ने दो शब्द श्रीमती मंजू बांगड़ के स्वागत में बोले और अंचल के समस्त प्रदेश के अंतर्गत दक्षिणी राजस्थान प्रदेश के कार्यों के बारे में सराहना की।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी द्वारा स्वागत सत्कार पर धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मंजू बांगड ने अपने काव्य मय उद्बोधन के साथ वक्तव्य प्रारंभ करते हुए उपस्थित पदाधिकारी और सभी बहनों का शाब्दिक स्वागत किया, साथ ही मातृ दिवस की मंगल कामनाएं प्रेषित की। अपने उद्बोधन में बताया कि पश्चिमांचल के अंतर्गत दक्षिणी राजस्थान प्रदेश के कार्यो को श्रेष्ठ बताते हुए विभिन्न बातों से अवगत कराया प्रभु श्री राम के चरित्र को चरितार्थ किया। समय की सीमा है पर सोच की सीमा नहीं इसीलिए श्रेष्ठ सोचे श्रेष्ठ पाए, अक्षय तृतीया के अर्थ को समझाया, हीरा रखने की बजाय पीड़ा परखने वाला चमकता है इस बात को सिद्ध किया त्रयोदश राम मय सत्र में आदर्श सेवा ,सुख शांति, प्रेम ,सहयोग का भाव दर्शाया। बिना फायदे के संगठन से जुड़े हैं और सेल्फी के बगैर मुस्कुराए टीमवर्क को बढ़ावा दें, महेश नवमी उत्पत्ति दिवस को अति उल्लास से मनाए। सबसे बड़ी बात आपने कही कि राष्ट्र मे केवल दक्षिणी राजस्थान प्रदेश में ही मेडिकल बैंक का कार्य स्थानीय स्तर तक हो रहा है। अपने सत्र के अंतर्गत तीन काम का होना यादगार बताया है राम मंदिर बनना, नारी शक्ति अधिनियम पास होना, महिला राजनीति पर चर्चा, तकनीकी सुडोकू प्रतियोगिता के बारे में भी अवगत कराया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू जी बांगड़ संगठन मंत्री ममता मोदानी के साथ महासभा की जाजू ट्रस्ट से सहायता प्राप्त करने वाली दो बहनों से व्यक्तिगत रूप से मिली, आने वाली महेश नवमी की शुभकामनाएं दी। बातचीत करते हुए उनकी जरूरतो को समझा। पूर्ण जानकारी लेते हुए उन्हें स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया। इसके लिए एक बहन द्वारा सिलाई मशीन के लिए कहा गया जिसको भीलवाड़ा में ही महिला संगठन द्वारा प्रदत्त किया जाएगा। एक बहन की संगीत में रुचि है अत: उसे भी सामाजिक मंच द्वारा इस प्रतिभा को रूबरू कराने का का आश्वासन दिया गया। दोनों ही बहनों ने मिलकर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की। जिला सचिव भारती बाहेती नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने मेडिकल बैंक एवं कन्यादान प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की। मेडिकल बैंक के अंतर्गत 5 बेड 2 व्हीलचेयर दी गई। संयोजक प्रेमलता जागेटिया द्वारा दो कन्या के विवाह हेतु उपहार सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में प्रदेश मंत्री डॉ. सुशीला असावा द्वारा पदाधिकारी एवं सभी बहनों के लिए आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन चेतना जागेटिया द्वारा किया गया। मनोरमा कालिया, सरस्वती राधड़, संध्या आगीवाल, विनीता डाड, अंकिता राठी, गीता काबरा, चंदा नामधर, लीला आगाल, मंजू मूंदड़ा, कृष्णा समदानी, निशा काकानी, विनीता तोषनीवाल, स्नेह लता तोषनीवाल, सभी क्षेत्रीय संगठन के अध्यक्ष सचिव पदाधिकारी की कार्यक्रम के अंतर्गत सहभागिता रही।
Latest News