माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा किया गया गंगा घाट स्वच्छता सेवा कार्य

माहेश्वरी क्लब वाराणसी द्वारा गंगा घाट स्वच्छता सेवा कार्य 19 मई 2023 को प्रात:काल 6 बजे से गंगा नदी पर वाराणसी के प्रसिद्ध घाट अस्सी घाट से नदी के दूसरे पार तक साफ सफाई की गई। गंगा सेवा निधि के स्वच्छता प्रकोष्ठ के निर्देशन में 23 युवाओं के समूह ने इस पुनीत अभियान में सहभागिता की। सभी के द्वारा एक विशेष नाव से यह अभियान आरंभ हुआ। इस दौरान लगभग 2 घंटे के अनवरत अभियान से 75 किलो से अधिक कचरा एकत्र कर उसे डंपिंग स्टेशन तक भेजा गया। गंगा सेवा प्रभाग द्वारा माहेश्वरी क्लब के इस अभियान की सराहना की गई। इस अभियान में अंकित धूत, ऋषि पटवारी, शशांक चाण्डक, यश गट्टानी, हर्ष गट्टानी, गोविंद बागड़ी, शुभम मारू, शुभम साबू, वत्सल दुजारी, राहुल कोठारी, राघव कोठारी, नीलेश चाण्डक, विदित धूत तथा अन्य साथी उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन