महामंत्री अजय जी काबरा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी का संगठन के इतिहास में पहली बार नैमिष क्षेत्र का दौरा

संगठन के इतिहास में पहली बार महासभा के महामंत्री श्री अजय काबरा तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी ने नैमिष क्षेत्र का दौरा किया। महासभा का कोई पदाधिकारी अब तक जिस क्षेत्र में नहीं गया है, वहाँ पहुँचने के संकल्प के साथ महामंत्री श्री अजय काबरा ने पूर्वी उ.प्र. माहेश्वरी सभा के क्षेत्र में संगठन आपके द्वार का नेतृत्त्व करते हुए तीर्थराज नैमिष क्षेत्र की पावन धरती पर दिनांक 14.05.2024 को पहुँचे। इस अभियान में उनके साथ सम्मिलित थे प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीराम माहेश्वरी, महासभा का.म. सदस्य श्री शंकरलाल सोमानी।

लखनऊ गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गोविन्द भुरारिया, प्रदेशमंत्री श्री रवीन्द्र गांधी, संगठन मंत्री श्री विनम्र तोषनीवाल, पूर्व प्रदेशमंत्री श्री राधेश्याम जाजू, लखनऊ युवा संगठन के उपाध्यक्ष श्री श्याम भुरारिया, माहेश्वरी समाज लखनऊ के कोषाध्यक्ष श्री पंकज तोषनीवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नितिन तोषनीवाल, श्री सुमित गांधी ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत किया। इसके बाद माहेश्वरी सत्संग भवन पर ट्रांसगोमती के श्री बनवारीलाल सोमानी ने प्रतिनिधि मंडल का स्वागत व आतिथ्य किया।
सिधौली में माहेश्वरी समाज के चितलांगिया परिवार के 6 घर हैं। श्री अमित माहेश्वरी व श्री मनीष माहेश्वरी के परिवार ने अपने पेट्रोल पंप पर पुष्पहार व पुष्पगुच्छ भेंटकर सबका स्वागत किया। सिधौली में बाबू ताराचन्द माहेश्वरी के परिवार वालों से प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। सिधौली के सभी परिवार श्री राकेश माहेश्वरी के आवास पर स्वल्पाहार पर विचार गोष्ठी हेतु एकत्रित हुए। यहाँ पर प्रतिनिधि मंडल का हार, पुष्पगुच्छ भेंट करके तथा परिवार की महिला प्रमुख श्रीमती सरिता माहेश्वरी ने सबका तिलक करके भाव-भीना स्वागत किया। सिधौली में बाबू ताराचन्द माहेश्वरी द्वारा स्थापित प्राइमरी, इण्टर, डिग्री व पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के विशाल प्रांगण में इस शिक्षा संस्थान के मैनेजर और इस क्षेत्र के लब्ध प्रतिष्ठ चिकित्सक 85 वर्षीय डॉ. कमल कुमार जैन ने सबका स्वागत किया। यहाँ पर सभी ने बाबू ताराचन्द की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें सिधौली के सभी परिवार उपस्थित थे।
सिधौली से सभी लोग सीतापुर के प्रमुख चौराहे लाल बाग पर गए और वहाँ स्थापित बाबू ताराचन्द माहेश्वरी की संगमरमर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में नैमिष क्षेत्र माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष लखीमपुर के डॉ. देवकीनन्दन मालपाणी व मंत्री सीतापुर के श्री देवकिशन चांडक व लखीमपुर के परम गो-सेवक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति उत्साहित डॉ. रामेश्वर तापडिय़ा, मिश्रित (मिसरिख) के श्री गणेश माहेश्वरी (मूंदड़ा) सीतापुर के श्री अशोक माहेश्वरी, श्री शैलेष माहेश्वरी, श्री विवेक माहेश्वरी, श्रीमती श्रुति माहेश्वरी ने भागीदारी की। सीतापुर में आयोजित विचार गोष्ठी में भाग लेने के लिए श्री देवकिशन चांडक के आवास पर गए।
दृष्टव्य है सीतापुर जनपद के गांधी के रूप में ख्यात बाबू ताराचन्द माहेश्वरी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। वे दो बार विधायक रहे। उनके राजनैतिक शिष्यों की सूची में कई ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, सांसद व केन्द्रीय मंत्री के नाम सम्मिलित है। कई शिक्षण संस्थाओं की उन्होंने स्थापना की थी। सीतापुर में चांडक जी के आवास पर आयोजित स्वागत भोज में सब लोग सम्मिलित हुए और नैमिषारण्य के लिए प्रस्थान किया। नैमिषारण्य में प्रदेश सभा के अधिवेशन के स्थान का चयन किया गया। नैमिषारण्य में लखनऊ से श्री गोविन्द भुरारिया, श्री राधेश्याम जाजू, श्री विनम्र तोषनीवाल, श्री रवीन्द्र गांधी प्रतिनिधि मंडल के साथ जुड़ गए। वापसी में लखनऊ में रात्रिभोज पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद प्रकाश माहेश्वरी के आवास पर लखनऊ के समाज बन्धुओं के साथ विचार-गोष्ठी हुई।


सिधौली, सीतापुरव लखनऊ में आयोजित विचार गोष्ठी में महामंत्री श्री अजय काबरा ने महासभा के इतिहास से सबको अवगत कराया, महासभा के श्रृंखलाबद्ध संगठन की रूप रेखा बताई। महासभा के विभिन्न सेवा प्रकल्पों तथा उसके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में सबको विस्तार से बताया। समाज बन्धुओं की जिज्ञासा का समाधान किया। उन्होंने कहा कि महासभा चाहती है कि जिन क्षेत्रों में महासभा का कोई पदाधिकारी अब तक नहीं गया, वहाँ पहुँचा जाए। इसी कड़ी में इस क्षेत्र में आप लोगों से मिलने हम लोग आए हैं। आप लोगों के स्नेह व उत्साह को देखकर हमें लग रहा है कि अभी तक हम लोग यहाँ क्यों नहीं आए ? आपके यहाँ के बाबू ताराचन्द माहेश्वरी व सतीशचन्द माहेश्वरी के कारण समाज का गौरव बढ़ा। आप सब लोग समाज व संगठन से जुड़कर रहिए। आवश्यकता पडऩे पर संगठन एक सशक्त रिश्तेदार की भांति दौड़कर आपके पास पहुँचता है। प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी ने उपस्थित समाज बन्धुओं का बताया कि किस प्रकार प्रादेशिक ट्रस्ट श्री महेश सेवा ट्रस्ट अपने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को मासिक पेंशन, त्यौंहार-उपहार, शिक्षा सहयोग कर रहा है। बहुत दिनों से इच्छा थी कि इस क्षेत्र में प्रदेश सभा का अधिवेशन हो जिसके साकार होने की अब पूरी संभावना हो गई है। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के स्वागत व आतिथ्य के लिए वहाँ के समाज बन्धुओं के प्रति आभार प्रकट किया। सिधौली सीतापुर के समाज बन्धुओं ने कहा कि महासभा के महामंत्री अजय काबरा और प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार कोठारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री श्रीराम माहेश्वरी तथा महासभा का.मं. सदस्य श्री शंकरलाल सोमानी के पधारने से हम सब अत्यन्त आह्लादित हैं। सबने संगठन के साथ जुड़कर रहने का आश्वासन दिया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन