तेजपुर शाखा का सांगठनिक दौरा सम्पन्न

दिनांक 5 अप्रैल को पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश राठी सहित पूर्वोत्तर के अन्य पदाधिकारियों ने तेजपुर शाखा का सांगठनिक दौरा किया। दौरे में प्रांतीय अध्यक्ष के साथ महामंत्री नितेश लखोटिया, संगठन मंत्री कैलाश चितलांगिया, अर्थ मंत्री राजेश झंवर, देरगाँव से सलाहकार अनिल काबरा मौजूद थे। तेजपुर शाखा सदस्यो ने पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान तेजपुर शाखा सदस्यों द्वारा एक विशेष सभा रखी गई जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारीयों का फूलन गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। सभा में शाखा अध्यक्ष मोहित सोमानी ने अपने विचार रखे व शाखा के आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष रमेश राठी ने शाखा के गतिविधिया किस प्रकार होनी चाहिए उस पर अपने विचार रखे साथ ही सहलाकार अनिल काबरा ने शाखा का महत्तवपूर्ण मार्गदर्शन किया। प्रांतीय महामंत्री नितेश लखोटिया ने पूर्वोत्तर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों से शाखा को अवगत कराया वही अर्थ मंत्री राजेश माहेश्वरी द्वारा राष्ट्र कार्यक्रम ज्ञान गंगा प्रतियोगिता पर प्रकाश डाला गया। संगठन मंत्री कैलाश चितलांगिया ने शाखा को कैसे मज़बूत करे इस पर अपने सुझाव दिए। इस मौके पर तेजपुर माहेष्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष मोहित सोमानी व गोविंद लदड़ अपने शाखा सदस्यो के साथ उपस्थित थे। यह जानकारी पूर्वोत्तर प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के जन सम्पर्क अधिकारी अमित नागोरी द्वारा दी गयी है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन