DEL/NCR सरदारशहर प्रवासी माहेश्वरी परिवार ने मनाया 'मंगल-मिलन' समारोह

DEL/NCR सरदारशहर प्रवासी माहेश्वरी परिवार द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026 को द्वितीय 'मंगल-मिलन' समारोह का भव्य आयोजन श्री राम मंदिर, विवेक विहार, दिल्ली में किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, आपसी सहयोग एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। वर्तमान समय में समाज का एकत्रित होना अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे आयोजन भावी पीढ़ी को संस्कार प्रदान करने के साथ-साथ समाज की परंपराओं एवं रीति-रिवाजों से भी परिचित कराते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत संगीतमय श्री सुंदरकाण्ड पाठ, रंग रसिया पार्टी द्वारा राजस्थानी लोकगीतों की प्रस्तुति तथा सरदारशहर से आई कलानेट म्यूजिक पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका सभी ने भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन की एक विशेषता यह रही कि DEL/NCR में निवासरत बहन-बेटियों को सपरिवार आमंत्रित किया गया, जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक आत्मीयता का विशेष वातावरण बना।

कार्यक्रम में इन्दु बिहानी-बिनोद बिहानी, सीमा मून्धड़ा-कमल मून्धड़ा को उनके सार्वजनिक जीवन की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही कुु. किंजल तोषनीवाल को केंद्र सरकार द्वारा आयोजित अंग्रेजी एवं हिंदी लेखन व भाषण प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। नन्दलाल मून्धड़ा को समाज के प्रति उनके समर्पित सेवा भाव के लिए स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अल्पाहार एवं फलाहार की व्यवस्था की गई तथा समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया। विशेष रूप से पूरे कार्यक्रम का YouTube पर सीधा प्रसारण भी किया गया।

इस आयोजन की परिकल्पना नन्दलाल मून्धड़ा एवं हरी प्रसाद झँवर द्वारा की गई थी। इसे सफल बनाने में भँवरलाल डागा, बिनोद बिहानी, राज कुमार झँवर, डा. राज कुमार कर्वा, प्रदीप तोषनीवाल, प्रकाश पेड़ीवाल, सुनील लखोटिया, नवीन लखोटिया, शरद कर्वा एवं सुरेश करनाणी का विशेष योगदान रहा। करीब 250 बंधु-भगिनियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में भगवान महेश से प्रार्थना की गई कि आने वाले वर्षों में भी यह आयोजन निरंतर इसी प्रकार सफलतापूर्वक आयोजित होता रहे। यह जानकारी बिनोद बिहानी फरीदाबाद द्वारा प्रदान की गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन