सामर्थ्य सोसायटी बून्दी ने की 'परिंदों के लिए परिंडा' अभियान की शुरुआत

बूंदी 6 मई। सामर्थ्य सोसायटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी को देखते हुए 'परिंदों के लिए परिंडा' अभियान की शुरुआत की है। सोसायटी अध्यक्ष राशि माहेश्वरी ने बताया कि इन दिनों हम गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह के जतन कर रहे हैं, लेकिन पशु और पक्षी पानी को भी तरस रहे हैं। अभियान के तहत संस्था के पदाधिकारीयों ने बेजुबान पक्षियों के लिए परिंदे बाधें और उसमें जलभर कर संकल्प लिया।
माहेश्वरी ने कहा कि लोगों को इस बात के लिए तैयार करने की कोशिश होगी कि वह गर्मी के महीने में मकान की छत पर किसी पात्र में पानी रखें ताकि पक्षियों की प्यास बुझ सके। अभियान के तहत सोसायटी से जुड़ी सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वह आने वाली पीढ़ी को भी इन सभी सामाजिक कार्य के लिए प्रेरित करेगी ताकि वह स्वस्थ समाज की संरचना में आगे आकर योगदान दे सके। इस दौरान सोसायटी सदस्य नम्रता शुक्ला, रेणु सोनी, उमा शर्मा, पायल सोनी, नीलम जैन, शालिनी सोनी, हेमा शर्मा, पुष्पलता सोनी, पायल जोशी आदि उपस्थित रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन