50 साल की उम्र, 40 से ज्यादा बार रक्तदान, इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे अहमदाबाद के मुकेश कोठारी
महावीर जयंती के उपलक्ष्य में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान में मुकेश कोठारी ने 40 वी बार रक्तदान किया है। मुकेश कोठारी अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, अहमदाबाद एवं गुजरात प्रांत के अध्यक्ष एवं गुजरात योग बोर्ड के योग गुरु भी है, शिक्षा से एडवोकेट मुकेश कोठारी को समाजसेवा का जज्बा इतना है कि किसी को खून की जरूरत हो तो उसकी जरूरत पूरी करने के लिए एक मिनट का समय भी नहीं गंवाते हैं। अब लोग इनकी मिसाल देते हैं। पास-पड़ोस के लोग भी इन्हें सम्मान की निगाहों से देखते हैं। इनका कहना है कि खून बनाने की कोई फैक्ट्री नहीं लगी है। किसी की जिंदगी बचाने के लिए इंसानियत का जज्बा होना जरूरी है। रक्तदान के प्रति लोग खुद जागरूक हो जाएं तो किसी को भी खून के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
Latest News