जय मां महाकाली सेवा मंडल, छर्रा द्वारा धूमधाम से मनाया गया तृतीय नवरात्री महोत्सव

जय मां महाकाली सेवा मंडल छर्रा द्वारा तृतीय नवरात्रि महोत्सव छर्रा नगर स्थित प्राचीन श्री कृष्णा मंदिर में बहुत ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लगातार 9 दिन तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन माता के स्वरूप के अनुसार माता के पसंदीदा रंग के फूलों से मंदिर की सजावट की गई एवं प्रतिदिन पूजन के उपरांत शाम को माता के भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। पांचवी नवरात्रि को देवी स्कंद माता की चौकी का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प.उ.प्र माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष/मंडल के संस्थापक सेवादार नवनीत माहेश्वरी व उनकी धर्मपत्नी शिवानी माहेश्वरी ने किया। भजन गायक लकी सौनी एवं गायिका शिवानी शर्मा के द्वारा गाए गए भजनों पर भक्तजन जमकर झूमे। भजन मंडली द्वारा राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, हनुमान जी व मां काली की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। माता के अंतिम नवरात्री/रामनवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के सभी सेवादारों ने माता रानी की आरती के पश्चात कन्याओं को भोजन कराकर सुंदर उपहार दिए। इस मौके पर मंडल के संस्थापक सेवादार नवनीत माहेश्वरी ने कहा कि मां दुर्गा की पूजा आराधना के माध्यम से शक्ति की उपासना करने का अवसर मिलता है जिससे धार्मिकता के साथ-साथ समाज में समरसता और सामाजिक संबंध भी मजबूत होते हैं। 
इस मौके पर माहेश्वरी समाज छर्रा के उपाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, मंत्री अनुज लाहोटी, कोषाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, मंडल के सचिव गौरव माहेश्वरी समाज सेवी श्री किशन माहेश्वरी पैट्रोल पंप वाले, अजय माहेश्वरी, महेन्द्र माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, रमन माहेश्वरी, प्रदीप माहेश्वरी, दीपक भंसाली, विनीत माहेश्वरी, अंकुश माहेश्वरी, उत्कर्ष माहेश्वरी, अनुज माहेश्वरी, वैभव बिड़ला, अनुभव माहेश्वरी, धीरेन्द्र माहेश्वरी, लवी माहेश्वरी, निक्की माहेश्वरी, दीपक राठी, हरीश माहेश्वरी, पुनीत माहेश्वरी, विष्णु माहेश्वरी, विजय माहेश्वरी, राजू अग्रवाल, नींकू शर्मा, प्रेम माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, मनीष माहेश्वरी, प्रवेश शर्मा, अतीत माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, दुजेन्द्र भाई, माहेश्वरी महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष अंजली माहेश्वरी, अध्यक्ष भारती माहेश्वरी, मंत्री रेखा माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अंजू माहेश्वरी, सरोज माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, साक्षी माहेश्वरी, ऋतु माहेश्वरी, शिवानी माहेश्वरी, राधा माहेश्वरी, दीप्ती बबिता माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन