कोयंबटूर में नवजात शिशुओ को बचाने हेतु Little Miracle कार्यक्रम आयाजित

माहेश्वरी समाज, कोयंबटूर के सदस्यो संतोष मूंदड़ा, प्रदीप करनाणी इत्यादि ने रोटरी क्लब, कोटन सिटी, कोयंबटूर से मिलकर, श्रीराम कृष्णा हॉस्पिटल के सहयोग से नवजात शिशुओ को बचाने हेतु "Little Miracle" नाम से कार्यक्रम की शुरूआत अपै्रल के प्रथम सप्ताह में की। कार्यक्रम के तहत कोयंबटूर शहर एवं आसपास के गांवो के उन नवजात शिशुओ को लाभ मिलेगा जिनका Premature जन्म होता है एवं माता-पिता इलाज कराने हेतु आर्थिक रुप से सक्षम नही है। उन सभी Premature शिशुओ को कार्यक्रम के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी एवं नवजीवन को बचाने हेतु प्रबंध किया जाएगा। श्रीराम कृष्णा हॉस्पिटल के सक्षम डॉक्टर्स की टीम ऐसे सभी केसो का इलाज Neonatal ICU मे करेगी। हॉस्पिटल इलाज शुल्क पर डिस्काउंट देगा। कार्यक्रम के तहत इलाज खर्च एवं पौष्टिक आहार के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में श्रीराम कृष्णा हॉस्पिटल के ट्रस्टी श्री डी लक्ष्मीनारायण, समाज सेवी चेलाराघवेंद्र, अजय गुप्ता, कृष्णा सामंत, डॉ. नितिका प्रभु आदि ने भाग लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन