माहेश्वरी सभा बंठिडा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा बठिंडा द्वारा नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से स्व. अजय माहेश्वरी सपुत्र श्री राजिंदर माहेश्वरी के भोग समागम पर रक्तदान शिविर का आयोजन शांति हॉल भुच्चो मंडी में किया गया। संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि इस कैंप में स्वेच्छा से 18 लोगो ने अपना रक्तदान करके दिवंगत आत्मा को सच्ची श्रृद्धांजली अर्पित की। माहेश्वरी सभा बठिंडा अध्यक्ष केके मालपानी ने बताया के स्व. अजय माहेश्वरी हरियाणा पंजाब माहेश्वरी सभा के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पवन होलानी के भतीजे थे। प्रादेशिक सचिव श्री जगदीश मंत्री ने बताया के कम आयु में किसी परिवार के सदस्य का चले जाना बहुत बड़ा दु:ख होता है। प्रादेशिक युवा संगठन अध्यक्ष संजोग माहेश्वरी ने कहा ऐसी दु:ख की घड़ी में भी मानवता की सेवा करना समाज को एक नई दिशा प्रधान करता है। इस कैंप में हरियाणा पंजाब के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप पेड़ीवाल, राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ. आशीष बाल्दी, सुशील मूंदड़ा, सुप्रीम कोठारी, परवीन मिमानी, मनीष माहेश्वरी, विशाल माहेश्वरी, सुरिंदर माहेश्वरी, सुमित माहेश्वरी, पुष्पक मंत्री, सोहन माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, सुनील माहेश्वरी, मनोज कोठारी ने अपना विशेष सहयोग दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन