कोल्हापुर में सेमिनार का आयोजन सम्पन्न
कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा एवं कोल्हापुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के द्वारा दिनाँक 7.4.2024 को इचलकंरजी में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के मेडीकल सेल के प्रमुख मुबंई निवासी डॉ. विलास लढ्ढा का सेमिनार रखा गया जो की बहुत सफलता के साथ संपन्न हुआ। डॉ. विलास लढ्ढा ने निरोगी जीवन जीने के गुण बताते हुये कहा की हमें परिवार के साथ समय बिताना चाहिए जिससे की हम तनाव मुक्त रह सके तथा बिना किसी कारण के ही हमें नियमित चैकअप कराते रहना चाहिए जिससे की हमें हमारी बीमारी का पता चल सके, आपने कहा की देश मे मेडीकल की, कोई भी सहायता 2nd opinion, किसी डाक्टर का Appointment चाहिए तो मुझे 7758450586 पर message या call कर सकते है। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला सभा के अध्यक्ष नितीन धूत ने रखी। स्वागत मनोगत प्रोजेक्ट चैयरमैन सत्यनारायण धूत ने रखा। मंच संचालन जिला सचिव लालचंद गट्टाणी व युवा संगठन सचिव कृष्णकांत भूतडा ने किया। आभार प्रदर्शन जिला युवा संगठन के अध्यक्ष आनंद बांगड ने किया। इस अवसर पर प्रदेश युवा संगठन अध्यक्ष विनित तोषणीवाल, प्रदेश सूचना-प्रसारण मंत्री मुकेश खाबाणी, प्रदेश कार्यसमिती सदस्य श्री शतिकिशोर मंत्री, निवर्तमान अध्यक्ष श्रीकांत मंत्री, तहसील सभा के अध्यक्ष रामगोपाल मालानी, जिला सभा के वरिष्ठ चंदनमल मंत्री, श्रीगोपाल दरगड़, रामकिशोर बांगड, महिला संगठन अध्यक्षा सौ. पुष्पा काबरा व नवयुवक मंडल अध्यक्ष शेखर बांगड व जिला सभा व जिला युवा संगठन के सभी कार्यकारिणी सदस्य व समाज बंधु उपस्थित रहे। सेमिनार को सफल बनाने में सूरज दरक, श्रीकांत बंग, हरीश सारडा ने विशेष सहयोग किया।
Latest News