माहेश्वरी महिला संगठन, फरीदाबाद द्वारा गणगौर सिंजारा उत्सव एवं गणगौर की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
फरीदाबाद माहेश्वरी मंडल के तत्वाधान में महिला मंडल द्वारा गणगौर सिंजारा उत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। 6 अप्रैल 2024 को रजवाड़ा फार्म भूपानी फरीदाबाद में 300 बहनों की उपस्थिति के साथ ढोल की थाप पर थिरकते हुए गणगौर का स्वागत किया गया। सर्वप्रथम महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया। नृत्य, गीत, तंबोला, रैन डांस, पूल मस्ती, Spicy Food के साथ बहनों ने खूब मस्ती की और एक अविस्मरणीय पिकनिक सिंजारा बन गया।
7 अप्रैल 2024 गणगौर शोभायात्रा निकाली गई। बीपीटीपी, सेक्टर-37, सेक्टर-22 से होती हुई नवयुवक व नवयुवतियों द्वारा पारंपरिक राजस्थानी साफा पहन व भगवान महेश के ध्वज के साथ ईशर जी व गणगौर माता के उद्घोष करते हुए धीमी गति से बाइक-स्कूटी रैली शहर के मुख्य YMCA चौक से होते हुए मारवाड़ी चौक पर पहुंची। जहां पर गणगौर का भव्य स्वागत किया गया। ऐसा मनोरम दृश्य देखते ही बनता था। नारी शक्ति ने अपनी योग्यताओं एवं स्वावलंबी होने का परिचय दिया। चहूं ओर गणगौर के गीतों की गूंज व नृत्य देखते ही बनते थे। तत्पश्चात बहनों के द्वारा गणगौर की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसाद की व्यवस्था रही। समाज के 350 बंधुओं, बहनों और युवा वर्ग की उपस्थिति रही।
इस शानदार अवसर पर माहेश्वरी मंडल अध्यक्ष रामकुमार राठी, सचिव महेश गट्टानी, सहसचिव राकेश सोनी, सांस्कृतिक मंत्री लक्ष्मी कांत पसारी, सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष कमल आगीवाल, युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झंवर, सचिव विकास झंवर, युवा संगठन मंत्री मोहित झंवर, हितेश पेड़ीवाल, युवा साथियों श्रीकांत दमानी, देवेश चांडक, राधेश्याम झंवर, निखिल दुजारी, अशोक लखोटिया और मंडल की पूरी टीम का यात्रा के आयोजन में भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रादेशिक अध्यक्षा सीमा मूंदड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश पसारी, मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश झंवर, प्रदेश ट्रस्ट अध्यक्ष महेश गट्टानी की गरिमामई उपस्थिति रही।
साथ ही माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्षा पुष्पा झंवर की रणनीति, सचिव ममता भट्टड़ द्वारा मंच संचालन, कोषाध्यक्ष मंजू पेडीवाल, सरिता सोमानी, मैना सोनी, शकुंतला बागड़ी, इंदु बिहानी, श्वेता सोमानी, नंदिता कोठारी और समस्त महिला मंडल टीम का अथक प्रयास व सहयोग से ही दोनों कार्यक्रम सफलता के सोपान चढ़े। समाज बंधुओं द्वारा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
विज्ञापन