डॉ. नवलकिशोर अजमेरा, अकोला जर्नलिस्ट आफ द ईयर अवार्ड से हुए सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के महासचिव श्रीमती अनीता डॉ. अशोक सोडाणी एवं भारतभर के 130 जिल्हाध्यक्ष तथा पदाधिकारीयों के माध्यम से पुरे भारतभर मे कुल 51 माहेश्वरी पत्रकार साथियो का समाज एवं राष्ट्र के प्रति पत्रकारिता के माध्यम से उनके योगदान के आधार पर चयन किया गया। 7 देशो के संयोजक एवं प्रांतिय पदाधिकारीगण श्रीमती अनीता डॉ. अशोक सोडाणी राष्ट्रीय महासचिव राजस्थान, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन सुरेश सोनी ने पत्रकारों का चयन किया। इसी क्रम में अकोला माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार स्वर्गीय मदनलाल अजमेरा के सुपुत्र माहेश्वरी समाज के धडाडी के कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार डॉ. नवल किशोर अजमेरा को पत्रकारिता क्षेत्र में 42 साल के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए स्वर्गीय रामजस सोडाणी स्मृति में जर्नलिस्ट आफ द ईयर लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्रबुब्ध पत्रकारिता सम्मान 2024 हेतु चयनित किया गया।
भीलवाडा से पगडी, उपरना, प्रमाण पत्र एवं 1100/-नगद पुरस्कार स्वरूप में अकोला शाखा को भेजा गया। अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब शाखा अकोला की ओर से बिरला राम मंदिर में 6 अप्रैल 2024 को अखंड रामायण पाठ का आयोजन करके, दुसरे दिन 7 अप्रैल 2024 को सुबह होम हवन आरती के पश्चात IMCC के अकोला जिल्हाध्यक्ष सौ. मोनिका एवं गिरिष तोषनीवाल द्वारा डॉ.नवलकिशोर अजमेरा को पगडी एवं सौ. संगीता अजमेरा को उपरना ओढाकर सम्मानित किया गया। सतीश तोषनीवाल एवं डॉ. चंद्रकांत पनपालिया द्वारा प्रमाण पत्र देकर नवाजा गया। IMCC अकोला शाखा के संस्थापक अध्यक्ष, महाराष्ट्र प्रदेश संगठन के सचिव सौ. कांचन एवं सुनील नावंधर द्वारा 1100 /- रु. नगदी पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। डॉ. नवलकिशोर अजमेरा अकोला जिल्हा माहेश्वरी संगठन के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय द्वारिका रणुजा रुणीचा संगम संस्थान ट्रस्ट, बीकानेर राजस्थान संस्था के महाराष्ट्र प्रदेश के प्रचार प्रसार मंत्री तथा अन्य कई संगठनों में सक्रिय कार्यरत है। इस अवसर पर IMCC शाखा अकोला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्या, माहेश्वरी समाज के गणमान्य लोग प्रमुखता से उपस्थित थे। डॉ. नवलकिशोर अजमेरा को मिले इस सम्मान के लिए चहु और से बधाईयां मिल रही हैं।
Latest News