माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा 28 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम माधव सभागार निराला नगर में समाज के परिवारों के साथ मिलकर अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश को दीप प्रज्वलित किया गया एवं महेश वन्दना की गई। कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति महिला मंडल की तरफ से आरोही, ओजस्वी स्वाति, मान्या, हिताश्री एवं महिला मंडल पदाधिकारी किरण, सुनीता, आभा, नेहा, मनीषा, नीलम, शिखा, स्वाति, अनुपमा मांडवी एवं अन्य सदस्यों द्वारा राधाकृष्णा, राम सीता, होली पर नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि श्री नीरज केला पूर्व IAS का मंच पर स्वागत किया गया श्री केला जी ने माहेश्वरी समाज के बारे में विभिन्न जानकारियां दी एवं सभी को होली की बधाइयां दीं मंच का संचालन विनम्र माहेश्वरी द्वारा किया गया।
अध्यक्ष शरद लाहोटी एवं मंत्री निखिल बल्दुआ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं होली की शुभकामनाएं दी। युवा परिषद द्वारा मंच पर टॉप ऑफ कलर्स थीम पर रैम्प वॉक कराया गया। जिसमें बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं अपना परिचय दिया युवा परिषद के मंत्री संस्कार बल्दुआ द्वारा भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया गया। युवा परिषद द्वारा समाज में युवा अंदाज में ढोल नगाड़ों के साथ फूलों की होली का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें समाज के समस्तजन सामूहिक रूप से सम्मिलित हुए। सभी ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली के कार्यक्रम में अत्यंत आनंद के साथ भाग लिया। मीडिया व्यवस्था विनोद माहेश्वरी चौक द्वारा कराई गई कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज, महिला मंडल, युवा परिषद के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं समाज के सभी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया। समिति के सदस्यों ने सभी को समाज के कार्यक्रम में समय निकालकर आने के लिए एवं सभी की उपस्थित के लिए धन्यवाद दिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन