मन्दिर को करोड़ों की भूमि का दान
मूलत: सरदारशहर निवासी एवं वर्तमान में श्रीगंगानगर प्रवासी डॉ. महेश व डॉ. सीमा माहेश्वरी (मीमाणी) ने श्रीगंगानगर में प्रस्तावित इस्कॉन मन्दिर के निर्माणार्थ करोड़ों की भूमि समर्पित कर अपनी सुहृदयता और दानशीलता का परिचय दिया है। टांटिया अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉ. महेश अपने मरीजों के प्रति अपनी उदारता के लिए सुविख्यात हैं। आपने कोरोनाकाल में भी 10 लाख रूपयों का सहयोग दिया था। मृदुभाषी डॉक्टर दम्पति को पश्चिमी पंजाब और उत्तरी राजस्थान में सरल हृदयी व्यक्तित्व के रूप में पहचाना जाता है।
Latest News