रुपल मोहता, खामगांव को मिला राजस्थान कोहिनुर सम्मान

30 मार्च राजस्थान स्थापना दिवस के उपलक्ष में मुंबई के गोरेगाव फिल्म सिटी बॉलीवुड पार्क के प्रांगण में शाम 5 बजे भारत सरकार का पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय संस्थान मैं भारत हूं फाउंडेशन के तत्वावधान में भव्याति भव्य राजस्थानी सांस्कृतिक ऐतिहासिक कार्यक्रम 'आपणो राजस्थान' का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में देशभर के राजस्थानी समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे ख्यातनाम महानुभावों की उपस्थिति रही जिसमे मुख्य रूप से पद्मश्री रामेश्वरलाल काबरा मुंबई, डॉ. गोविंद माहेश्वरी कोटा, रामरतन भूतड़ा, राजकुमार काल्या, रत्नीदेवी काबरा मुंबई, विजय कुमार जैन मुंबई, शोभाजी सादाणी कलकत्ता, कमल गांधी कलकत्ता, दिलीप सेन, मैं भारत हूं फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयकुमार जैन, राष्ट्रीय महामंत्री शोभा सादानी तथा अंतरराष्ट्रीय संयोजक अरुण मूंधड़ा, होस्टन अमेरिका इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे। इन सभी की उपस्थिति में सौ. रूपल विवेक मोहता को 'राजस्थान कोहिनूर' सम्मान से अलंकृत किया गया। बहु आयामी व्यक्तित्व की धनी रूपल को इसके पूर्व कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके है। गत वर्ष वह महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल श्री भगतसिंह कोश्यारी द्वारा भी सम्मानित हो चुकी है। दिवा मिसेस इंडिया, मिसेस इंडिया यूनिवर्स, मिसेस इंडिया एलिगेंट से भी नवाजा जा चुका है। आपको मध्यप्रदेश शासन द्वारा शासकीय प्रकल्पों के प्रचार प्रसार के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया था। आपने कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख अतिथि एवं निर्णायक के दायित्व का भी निर्वाहन किया है। आप फिल्मों के साथ एल्बम एवं विज्ञापन में भी भूमिका निभायी है। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सशक्त नारी सम्मान से भी अलंकृत किया जा चुका है।

वर्ष 2019 में विदर्भ गौरव पुरस्कार और महाराष्ट्र रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। आपणो राजस्थान कार्यक्रम में मुमल राजस्थान की आप निर्णायक थी। आपका म्यूजिक वीडियो सुप्रसिद्ध निर्देशक के.सी. बोकाडीया और राम शंकर के हाथो लॉंच किया जा चुका है। आप अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा के मीडिया प्रबंधन जनसंपर्क समिति सदस्य विवेक मोहता की अर्धांगिनी है। इस सम्मान से आपके यशोगाथा में एक स्वर्ण पुष्प जुड़ गया है। माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से रूपल की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन