माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, इरोड (तमिलनाडु) द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित


माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, इरोड (तमिलनाडु) के बैनर तले 27 मार्च को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण सभी राज्यों की विशेष नृत्य को बहुत ही सुन्दर तरीके प्रस्तुत किया गया। जैसे पंजाब का भाँगड़ा, गुजरात का डांडिया, राजस्थान का घूमर आदि जिसे देखने के बाद भवन मे उपस्थित सभी दर्शक खुद को ताली बजाने और वाह वाह बोलने से रोक नहीं पाए। यह कहना गलत नहीं होगा की सभी ने बहुत ही मेहनत कर इसे सफल बनाया हैं। इस कार्यक्रम ने ये तो बता दिया की सांस्कृतिक प्रोग्राम ऐसे ही होते हैं। बल्कि इस विचारधारा को मिथ्या भी साबित कर दिया की आजकल की पीढ़ी ऐसे प्रोग्राम को पसंद नहीं करती। इस आयोजन की सभी ने भूरी भूरी प्रसंसा की।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन