रांची माहेश्वरी समाज का होली मिलन धूमधाम से संपन्न

श्री माहेश्वरी सभा, रांची द्वारा माहेश्वरी भवन में 23 मार्च को संध्या 6 बजे से माहेश्वरी समाज का होली मिलन सह फाल्गुनोत्सव मनाया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती कुमुद लखोटिया एवं श्रीमती रितिका लखोटिया के निर्देशन में सर्वप्रथम प्रदेश एवं स्थानीय पदाधिकारीयों का होलियाना अंदाज में स्वागत किया गया। उसके पश्चात समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। सुश्री राखी और स्वेता चांडक ने हास्य नाटिका का मंचन किया। होली के गीतों पर भी सुंदर प्रस्तुति दी। छोटे बच्चे वान्या लखोटिया, काव्य सारडा, प्रिंस माहेश्वरी, दिशा माहेश्वरी और गौतम माहेश्वरी ने भी होली के गीतों पर नृत्य कर उपस्थित समाज जनों का मन मोह लिया। श्री आनंद मालपानी एवं संजय मालपानी नेवड़ी विकाश द्वारा चंग ढप का बेहतरीन प्रस्तुति (राजस्थानी लोक गीतों) पर उपस्थित लोग अपने को थिरकने से रोक नहीं सके। महिला, पुरुष और बच्चे सभी ने घंटों नृत्य किया। समाज के इस होली मिलन में अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी गन भी सम्मिलित हुए। केसरिया ठंढाई के साथ लजीज व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री राजेंद्र बिड़ला, श्री ओमप्रकाश बोड़ा, श्री श्यामसुंदर बिहानी, श्री अरविंद सोमानी, श्री मनमोहन मोहता, श्री अंकुर डागा, श्री विभोर डागा, श्री मनोज काबरा, सोभित बोड़ा तथा महिला समिति एवं युवा संगठन के सदस्यों का योगदान रहा।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन