बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट भीलवाड़ा की ओर से सिविल सर्विसेस की तैयारी करने वाले 45 यूवाओं को स्कॉलरशिप प्रदान
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी महासभा की मिशन आइएएस 100 समिति और बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट भीलवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान मे सिविल सर्विसेस की तयारी करने वाले 45 यूवाओं को प्रति युवा रु 25,000/- की स्कॉलरशिप प्रदान करने का कार्यक्रम जूम सभागार में ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा सुप्रसिद्ध भामाशाह श्री रामपाल सोनी के कर कमलों से संपन्न हुआ। श्री रामपाल सोनी ने स्कॉलरशिप प्राप्त युवाओं को बधाई देते हुए आगामी प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले समाज के सभी युवाओं को अतिरिक्त रु 30,000/- प्रति युवा देने की घोषणा की। साथ ही मिशन आइएएस 100 से जुड़े सभी युवाओं को आश्वस्त किया कि धन की कमी के कारण किसी भी युवा को लक्ष्य से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही उन्होंने EWS श्रेणी में आ रहे सभी युवाओं को जो CSE Prelims की परीक्षा दे रहें है को तात्कालिक सहयोग राशि के तौर पर रु 11,000 प्रति युवा देने की घोषणा की तथा जरूरतमंद प्रज्ञावान युवाओं को रु एक लाख तक आर्थिक सहयोग करने की घोषणा भी की। इस हेतु बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट के सेक्रेटरी श्री जगदीश प्रसाद कोगटा या मिशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रो. किशनप्रसाद दरक से संपर्क करने की सुचना दी। महासभा के सभापति श्री संदीप काबरा ने अपने वक्तव्य में सिविल सर्विसेज की तयारी करने वाले समाज के युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु श्री रामपाल सोनी के मार्गदर्शन में रु 50 करोड़ का विशेष न्यास बनाने का संकल्प दोहराया। मिशन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए श्रीकांत बाल्दी, किशन प्रसाद दरक, कृष्ण कुमार भट्टड़, श्वेता जाजू एवं मिशन के अन्य सदस्यों द्वारा किए जा रहे अथक प्रयासों की सराहना करते हुए संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम का प्रारम्भ मिशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. श्रीकांत बाल्दी की प्रस्तावना से हुआ। युवा आईएएस अधिकारी सुश्री राधिका गुप्ता और आईआरएस अधिकारी श्री शांतनु मालानी ने स्कॉलरशिप टेस्ट के आयोजन से संबधित अपने अनुभव साझा किए। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रो. किशनप्रसाद दरक ने मिशन द्वारा किए जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। महामंत्री श्री अजय काबरा ने मिशन के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी मई और जून में अधिक से अधिक जिला सभाओं द्वारा समाज के युवाओं को सिविल सर्विसेस का महत्व, इससे जुडऩे का तरीका, सिलेबस, महासभा द्वारा प्रदत्त सुविधाए आदि की जानकारी देने हेतु मिशन आईएएस 100 के माध्यम से प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन शिविर आयोजित करवाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में बद्रीलाल सोनी ट्रस्ट के सेक्रेटरी श्री जगदीश प्रसाद कोगटा, मिशन आइएएस 100 के समिति सदस्य, यूपीएससी परीक्षार्थी, स्कॉलरशिप प्राप्त युवा तथा अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस समय अनेक युवाओं ने मिशन के कार्यों से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए समिति का आभार व्यक्त किया। अपने शब्द सुमनों से सबको हर्षित करने वाली सूरत निवासी सुश्री श्वेता आनंद जाजू ने अपने संचालन का जादू बिखेरते हुए कार्यक्रम को एक ऊंचाई प्रदान की। मिशन आइएएस 100 के गुजरात प्रभारी श्री कृष्ण कुमार भट्टड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Latest News