माहेश्वरी सेवा संघ सिकन्दराबाद का होली के रंग वृन्दावन के संग कार्यक्रम सम्पन्न

माहेश्वरी सेवा संघ, माहेश्वरी भवन चेरीटेबल ट्रस्ट, माहेश्वरी महिला मण्डल, माहेश्वरी युवा संगठन, माहेश्वरी युवती संगठन सिकन्दराबाद के संयुक्त तत्वावधान में होली के रंग वृन्दावन के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान महेश व श्री बांके बिहारी लाल की पूजा आरती करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। संघ के अध्यक्ष गोपाल लाल बंग ने समारोह में उपस्थित सभी समाज बंधुओं, महिलाओं व बच्चों का हार्दिक स्वागत अभिनन्दन करते हुए होली की शुभकामनाऐं दी। संघ के मंत्री जगदीश दरक, उपाध्यक्ष हरिकिशन बंग, कोषाध्यक्ष सत्यनाराण मूंधड़ा, युवा संगठन अध्यक्ष आदित्य लोया, महिला मण्डल अध्यक्षा सुनीता आगीवाल, युवती संगठन अध्यक्ष आशा लोया ने अपने अपने विचार व्यक्त किये तथा सभी को होली की शुभकामनाएं व्यक्त की। उद्योगपति समाजसेवी सत्यनारायण सोमानी ने सभी समाज बंधुओं को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमारा समाज ऐसेे ही मिलजुल कर त्यौंहार मनायें और आपस में प्रेम सद्भाव बनायें रखें।
संयोजक लालचन्द डागा ने होली की शुभकामनायें देते हुए बताया कि वृन्दावन के प्रसिद्ध कलाकार श्री मुकुल भारद्वाज एण्ड पार्टी द्वारा श्री कृष्ण राधा की रासलीला बांके बिहारी दर्शन, मयुर नृत्य, फूलों की होली, डांडिया नृत्य, लठ्ठमार होली की झांकिया प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया इस कार्यक्रम में सभी समाज बंधुओं ने भाग लेकर भरपुर मनोरंजन किया। इस अवसर पर भोजन व्यवस्था में कैलाश कोठारी, किशोर अट्टल, राजकुमार खडलोया, पूजा व्यवस्था में वेणुगोपाल जाखोटिया, भागवत दास लोया, फूल व्यवस्था में ओमप्रकाश मूंधड़ा, साउण्ड व्यवस्था में लड्डू बंग, स्टेज व्यवस्था में आदित्य लोया, प्रवीण तोषनीवाल तथा वोलीयंटर व्यवस्था में युवा संगठन, महिला मण्डल, युवती संगठन ने सहयोग प्रदान किया। संयोजक लालचन्द डागा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। अन्त में सभी समाज बंधुओं ने भोजन प्रसाद का आनन्द लिया। इस अवसर पर सत्यनारायण सोमानी, घनश्याम दास झंवर, रामकिशोर मोदानी, रामस्वरूप डालिया, जमनलाल बंग, मुन्नालाल बंग, रामेश्वर लाल बंग, कैलाश कोठारी, बद्रीविशाल मूंधड़ा, बालाप्रसाद नावंदर, लक्ष्मी निवास मूंधड़ा, संजय भराडिया, पुरूषोत्तम सिकची, रमेश खडलोया, गोपाल मालाणी, गोपाल तोषनीवाल, संजय सारडा, सत्यनारायण काबरा, राजगोपाल जाजू, विष्णुकान्त जाजू, गोविन्द बंग, घनश्याम राठी, कमल भांगडिया, सुनीता आगीवाल, सुनीता मंत्री, सुमित्रा बंग, मंजू बंग, आशा लोया, पूजा लोया, बबीता बंग, लड्डू बंग, प्रवीण तोषनीवाल, विष्णुकान्त बजाज, अभिनव मंत्री तथा अन्य गणमान्य समाज बंधुओं की करीब 650 जनों की उपस्थिति में कार्यक्रम बहुत ही धुमधाम से सम्पन्न हुआ।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन