हापुड़ में फागमहोत्सव का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी सभा हापुड़ द्वारा राज महल बैंकट हॉल में फाग महोत्सव का बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान शिव की प्रतिमा पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। दीप प्रज्ज्वलित मुख्य अतिथि भारतीय माहेश्वरी महासभा के उपाध्यक्ष श्री विनीत केला, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा नेता श्री मनीष माहेश्वरी, दिनेश माहेश्वरी, सुभाष चंद महेश व विजय माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विनीत केला ने कहा कि महासभा निर्धन छात्रों, विधवा महिलाओं के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की आर्थिक सहायता करता है। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री मनीष माहेश्वरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से भाईचारा बढ़ता है, समाज संगठन होता हैं, जो समय की आवश्यकता है।
समारोह में रंगोली, डांस, फैंसी ड्रेस और कविता आदि कार्यक्रम रखे गए जिसमें 71 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकार वरिष्ठ पत्रकार श्री सुभाष चंद्र महेश, श्री गोपाल साहू, पूजा महेश, श्री विजेन्द्र माहेश्वरी व श्री प्रकाश चंद लोहिया को 'माहेश्वरी रत्न' से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा फूल होली डांस किया। जिसने बहुत ताली बटोरी जिसमें निधि साबू, प्राची माहेश्वरी, मीनू महेश, रीता माहेश्वरी व प्रियंका महेश ने भाग लिया।। कार्यक्रम में शिव तांडव, हनुमान चालीसा एवं छोटे बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। शिक्षा क्षेत्र में यूथ टैलेंट अवार्ड डॉक्टर नितिन मुछाल, डॉक्टर वरुण तोषनीवाल, सीए आकाश सोमानी, सीए वैभव जावेदीया, एमबीए वृंदा माहेश्वरी, आदित्य माहेश्वरी व उज्जवल सोमानी को दिया गया। मंच संचालन सौरभ साबू, विनीत माहेश्वरी व निधि साबू ने किया। कार्यक्रम संयोजक दिनेश बाहेती, अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, महामंत्री अनुज खटौड ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप माहेश्वरी, राकेश महेश, ऋतुराज कौशिक, योगेश हरकुट, नितिन माहेश्वरी, देवेंद्र, पुनीत, दीपक सोमानी, मनोज, गौरव, समीर, मोहित आदि उपस्थित रहे। विजय प्रतिभागियों को मेरठ निवासी श्री जय किशन तापडिय़ा ने अपनी धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी की स्मृति में पुरस्कार प्रदान किया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन