माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया अंचल का रंगारंग होली प्रीति-सम्मेलन आयोजित
दिनांक 23 मार्च को महेश भवन में एक दिवसीय होली का प्रीति सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कानपुर से आई चगं पार्टी, महिला समिति के संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में तिनसुकिया व उसके आस पास के क्षैत्र धौला, काकुपथार, दुमदुमा, जागुन एरिया, डिगबोई, माकुम व तिनसुकिया से करीब 220-225 की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में चंग में धमाल, सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के साथ हाई-टी व प्रीति भोज का सभी ने भरपुर आनन्द लिया। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री गोपाल मूंदडा़, श्री मुरली सोनी, श्रीमती सुषमा साबु, श्रीमती मनिषा मालपानी, हर्ष मालपानी, संजय हेड़ा, भवन सजावट व खान-पान व्यवस्था संयोजक श्री रतन कलंत्री, सतीश पेड़ीवाल के अथक प्रयास से यह प्रीति-सम्मेलन कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से आयोजित किया गया। समिति अध्यक्ष व सचिव ने सभी समाज बंधु एवं संयोजको को होली के पावन पर्व पर एवं अच्छी उपस्थिति के लिए सभी को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।
Latest News