माहेश्वरी युवा संगठन अहमदाबाद के 25वें वर्षोत्सव पर धमालधार फन फेयर आयोजित
अहमदाबाद माहेश्वरी युवा संगठन ने बोडकदेव ऑडा गार्डन में धमालधार फन फेयर के आयोजन के साथ अपने 25वें वर्षोत्सव का जश्न मनाया। इस मौके पर गार्डन में लगभग 500 से अधिक सदस्य इक्कठे हुए। संगठन के इस महत्वपूर्ण समारोह में संगठन के अध्यक्ष दीपक मनियार, सचिव अभिषेक मालपानी और कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी ने संगठन के पूर्व सभी अध्यक्ष और सभी सचिव को सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत संगठन के सचिव अभिषेक मालपानी और कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी ने वार्षिक साधारण सभा के साथ की और पुरे कार्यकाल के कार्यक्रम एवं लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभा में आये सभी पूर्व सीनियर सदस्यों ने इसे सफलतापूर्वक पारित किया। इस अवसर पर संगठन ने फन फेयर के साथ होली हाउसी का आयोजन किया, जिसमें कई विशेष उपहार भी शामिल थे। इस दिन को महत्वपूर्ण बनाने के लिए एवं आगामी अवधि 2024-2025 के लिये नई टीम का चयन किया गया। जिसमें नई निर्वाचित टीम के अध्यक्ष मयूर पसारी, सचिव अर्पित बाहेती, सह कोषाध्यक्ष बसंत माहेश्वरी और संगठन मंत्री लक्ष्य बांगड़ रहे। इस धमालधार और उत्साह भरे समारोह में संगठन के सभी सदस्यों का सहयोग और समर्थन के लिये अध्यक्ष एव सचिव ने सभी का धन्यवाद किया एवं कार्यक्रम का समापन किया। उक्त जानकारी संगठन मंत्री द्वारा दी गई।
Latest News