डेगाना में फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न
डेगाना शहर के प्राचीन शिव मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। फाग उत्सव के आयोजन पर डेगाना के करवा परिवार के कैलाशचंद करवा ने ईसर-गणगोर की प्रतिमा प्राचीन शिव मंदिर में पंडित पवन पुरोहित को भेट की। राकेश करवा ने बताया की फागोत्सव कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे गजानन महाराज पधारो, बांस की बांसुरीया पे गणों इतरावे, अगर तू घर आ जाए तो घर मंदिर बन जाए, होलिया में उड़े रे गुलाल, तुम झोली भरलो भक्तों गुलाल से होली खेला रा भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा भजन गायन कर भक्तो को नाचने पर मजबूर किया। इस अवसर पर फागोत्सव में भाग ले रही महिलाओं द्वारा राधा कृष्ण की झांकी भी सजाई गई। भागो शो कार्यक्रम में महिलाओं ने अबीर-गुलाल के साथ साथ फूलों से होली खेलने का आनद उठाया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल व गुलाब के पुष्प लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर रमा करवा, शांति करवा, सपना करवा, संतोष करवा, सुमित्रा सारडा, अनिता करवा, पूनम भूतड़ा, जया भूतड़ा, ममता भांगडिय़ा, रानू सारडा, मनीष करवा, संगीता करवा, सोनल ओसवाल, प्रियंका भूतड़ा, उषा तोषनीवाल, निर्मला करवा, सुमन करवा, चांदनी करवा, महिमा सोनी, किरण करवा, कृष्णा करवा, भगवती सारडा, सुशीला करवा, मीनू करवा, सुमित्रा करवा, सुषमा बांगड़, शशि गिलड़ा, सिद्धार्थ सारडा सहित महिलाएं मौजूद रही। यी जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News