माहेश्वरी युवा संगठन फऱीदाबाद द्वारा होली मिलन का आयोजन

रंग रंगीले त्योहार होली और हमारी राजस्थानी संस्कृति को संजोये रखने के लिए माहेश्वरी युवा संगठन, फरीदाबाद द्वारा दिनांक 17 मार्च 2024 को  होली री धमाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे दिल्ली के केसरिया बालम ग्रुप द्वारा चंग धमाल की प्रस्तुति ने सब समाज बंधुओं को नाचने झूमने को मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गोपाल शर्मा, मुकेश डागर, गोल्डी बरेजा एवं विमल खंडेलवाल की उपस्थिति रही। माहेश्वरी मण्डल फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री रामकुमार राठी, मंडल सचिव महेश गट्टानी, माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष श्री कमल आगीवाल, सेवा ट्रस्ट सचिव श्रवण मिमानी, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमति पुष्पा झँवर, महिला मंडल सचिव ममता भट्टड़, माहेश्वरी युवा संगठन अध्यक्ष मोहित झँवर, हरियाणा पंजाब जम्मू कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमति सीमा मूंधड़ा, युवा संगठन सचिव विकास झंवर, कोषाध्यक्ष सुनील कोठारी, हितेश पेडि़वाल, मोहित झँवर, मनीष राठी, अशोक राठी, रामस्वरूप चांडक, रतन तापडिय़ा, गिरिराज परवाल, पुष्पेन्द्र पेड़ीवाल, देव लखोटिया, धीरज चितलांगिया, विकास मंत्री, अनिल तोषनीवाल, अंकित राठी, मनीष मूंधड़ा, आशीष मूंधड़ा, समाज के गणमान्य श्री नारायण झंवर, श्री रमेश झँवर, नवल मूधड़ा, अजय लखोटिया, राजकुमार सोमानी, डॉ. आर के मूँधड़ा, सुशील नेवर, परशुराम साबु, रामकिशन कोठारी, मांगीलाल बिहानी, हरि सोमानी, दुर्गा प्रसाद मूंधडा, रामनिवास भूतड़ा, शिव पेड़ीवाल, श्याम भूतड़ा, सुरेश कुमार लखोटिया एवं 400 से ज़्यादा समाज के युवा, महिला शक्ति एवं समाज बंधुओं की उपस्थिति रही। उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने ठंडाई अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन