कपासन में 108 कुंडीय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न

श्री गायत्री परिवार ट्रस्ट कपासन की ओर से आयोजित गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। सप्तऋषि के छायाचित्र के सामने सभी को पंडित श्री राम शर्मा ने गुरुदीक्षा दिलाई गई। एक बुराई छोडऩे का संकल्प दिलाया, जनकल्याण के कार्य करने की भी संकल्प दिलाया। इस दौरान महामंडलश्वर मुंगाना धाम चेतनदास महाराज, शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि के रूप में मोहन गौतम मौजूद रहे। महायज्ञ के संपन्न होने के साथ ही निरंतर कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में लगे यज्ञाचार्य, उपाचार्य को गायत्री परिवार ट्रस्ट कपासन को भावभरी विदाई दी गई।
गायत्री महायज्ञ के समापन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी भी शरीक हुए। सांसद सीपी जोशी ने देव मंच पर पहुंच कर गायत्री माता के पूजा अर्चना की वह संतो का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से भव्य 108 कुण्डीय महायज्ञ कपासन की धरती पर हुआ जो नगर के लिए बड़े सौभाग्य की बात हैं। निश्चित ही अच्छा होगा और इसके सार्थक परिणाम भी मिलेगा। सांसद जोशी का गायत्री परिवार ट्रस्ट कपासन की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक अर्जुनलाल जीनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, जिलाप्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत, पूर्व भाजपा प्रदेश सचिव अशोक चंडालिया, पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह, कपासन पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी सोनी आदि मौजूद रहे।

यज्ञ शाला, देव मंच सहित पूरे दशहरा ग्राउंड दीपो से सजाया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ शाला, देवमंच सहित पूरे दशहरा मैदान मे दीपो से रंगोलियां बनाई। गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया और संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया। 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वालों का गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की और से समान किया गया। गायत्री परिवार के देवेंद्र सोमानी, मुकेश जागेटिया, अनिल जागेटिया, नटवर भदादा, अविका प्रसाद, राजेन्द्र राठी, निपेश मंडोवरा, बबलू सोनी, आशीष सोनी सहित कई जनों का अभिनंदन किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन