केजीबी चैरिटेबल ट्रस्ट नांदेड़ का आरोग्य जांच शिविर संपन्न

केशरबाई गणेशलालजी बाहेती चैरिटेबल ट्रस्ट, नांदेड़ के तत्वावधान में जेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता स्व. रामलालजी बाहेती की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित आरोग्य जांच शिविर का द्वितीय चरण दिनांक 3 मार्च 2024 को स्थानीय यशोसाई हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। दिनांक 17 फरवरी से 23 फरवरी तक मेट्रोपोलिस लैबोरेटरी की स्थानिक इकाई द्वारा रक्त एवं मूत्र की विस्तृत जांच तथा तोषनीवाल हॉस्पिटल में ईसीजी की प्रक्रिया का प्रथम चरण और 3 मार्च को विविध फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा उक्त रिपोर्ट्स के आधार पर प्रत्यक्ष जांच तथा वैद्यकीय परामर्श प्रक्रिया संपन्न हुई। इस हेतु फिजिशियन एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सतीश लटूरिया, डॉ. गोविंद भट्टड, डॉ. प्रशांत भट्टड, डॉ. राजेश तोषनीवाल, डॉ. भरत तोषनीवाल, डॉ. संदेश मालू तथा पैथोलॉजिस्ट डॉ. अर्चना बजाज के साथ ही यशो साई हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संगीता राजेश अग्रवाल, डॉ. अश्विन पूदरोड का भरपूर सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस प्रकल्प में सभी आयु वर्ग एवं विविध जाति धर्म के लगभग 170 स्त्री पुरुषों ने अपनी आरोग्य जांच करवाई। कार्यक्रम की सफलता के लिए संस्थाध्यक्ष निखिल बाहेती, कार्याध्यक्ष गोपाललाल लोया, सेक्रेटरी प्रो. किशनप्रसाद दरक, कोषाध्यक्ष एड. अशोक भूतड़ा, संचालक सीए गोविंद मूंदड़ा, कैलाश बाहेती एवं अन्य सभी संचालकों के साथ ही ओमप्रकाश ईनाणी, शिवकुमार तोषनीवाल, कु. श्रुति लोया, अंकित मूंदड़ा, अश्विन धूत आदि ने अथक प्रयास किए।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन