तिनसुकिया में सगंठन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

सगंठन आपके द्वार के अन्तर्गत माहेश्वरी पारिवारिक मिलन समारोह की अगली कड़ी में 3 मार्च का कार्यक्रम श्री मुरलीधर सोनी, बेकंपुकरी रोड़, डवलपमेंट के घर पर आयोजित किया गया, जिसमें समिति, महिला व युवा तीनों संगठनों के 16 सदस्यों ने भाग लिया। उल्लेखनिय है कि समाज बधुं इस कार्यक्रम के लिए 15 दिन में 2 घटां समय समाज के लिए निकाल कर समाज को सगंठित करने में अपनी अहम् भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में हर बार हम कुछ नए सदस्यों को जोड़ा जाता हैं, जिससेे सभी समाज बधुंओ को इसकी जानकारी हो। 
सगंठन आपके द्वार यानी समाज के कुछ सदस्य आपके घर आकर आपके पुरे परिवार के साथ 1 घटां समाज को सगंठीत करने व सामाजिक समस्याओं पर चर्चा व चिंतन करते हैं। शादी विवाह के लिए आजकल सम्बन्ध लेकर कोई नही आते, बच्चे अपना केरीयर बनाने की दिशा में ओवर एज हो रहे हैं, यह समस्या धीरे धीरे विकराल रुप ले रही हैं, जिसके समाधान हेतू तिनसुकिया से पुरे पूर्वोतर के लिए एक 'तिनसुकिया माहेश्वरी जीवन-साथी बायो-डाटा ग्रुप' बनाया, इसमे काफी संख्या में लड़कियों व लड़को के बायो-डाटा आए हैं, जहाँ तक जानकारी है करीब 5-7 बच्चों के सम्बन्ध की आपस में चर्चा भी चल रही हैं। 
कार्यक्रमों में युवा- युवतियों व एक दशक में शादी होकर आई बहुओं की उपस्थिति बहुत कम रहती हैं, इन्हें समाज से जोडऩे के लिए हमें हर संभव ध्यान देना है। युवा पीढ़ी ही समाज की रीढ़ की हड्डी है, आगे जाकर इनको ही समाज को सभांलना है, 1 या 2 बच्चे एवं केरीयर बनाने की लालसा में सही उम्र में शादी नही करना, इन सब बातों के लिए युवा पीढ़ी से अनुरोध करतें हैं वे इसे सीरीयसली ले एवं सभी कार्यक्रमो में योगदान दे। माहेश्वरी परिवार तिनसुकिया अंचल होली का प्रीति- सम्मेलन स्थानीय महेश भवन तिनसुकिया में 23 मार्च को आयोजित करने जा रहा है। जिसमे राजस्थान से आई हुई चगं पार्टी के अलावा लोकल सास्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन