कोलकात्ता में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित
माहेश्वरी सेवा समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) कोलकात्ता एवं भारतीय संस्कृति संवर्धन समिति ने संयुक्त रूप से अपना द्वितीय ब्लड डोनेशन कैंप दिनांक 25 फरवरी 2024 को माहेश्वरी भवन सभागार में आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं राष्ट्रीय भक्ति गीत से हुआ। संवर्धन समिति के अध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार पांडे ने अपना स्वागत भाषण दिया एवं प्रधान वक्ता रमेश सरावगी ने रक्तदान की महत्ता को बताया। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं माहेश्वरी सभा के सभापति श्री बुलाकी दास मिमानी ने कार्यक्रम की सराहना की एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। माहेश्वरी सेवा समिति के उपसभापति श्री दिनेश बिहानी ने रक्तदान की विशेषता को बताते हुए इसमें युवा वर्ग को बड़ी संख्या में आगे आने का अनुरोध किया एवं कहा कि प्रीवेंटिव हेल्थ चेकअप के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिए। संस्थाओं का परिचय संस्था के मंत्री दोनों संस्था के मंत्री अरुण कुमार सोनी एवं शैलेश बागड़ी ने दिया। सेवा समिति के विषय में कहा कि महेश वाटिका, माहेश्वरी सेवा सदन बासुदेवपुर हरिपाल में समाज बंधुओ के लिए पाणीग्रहण, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित किया जा रहा है। प्रधान अतिथि राजेश शारडा, विशिष्ट अतिथि जगमोहन बागला, पार्षद मीना देवी पुरोहित, विजय ओझा एवं विजय उपाध्याय ने भी अपने विचार रखें। 104 रक्तदाताओं ने रक्तदान दिया, 50 व्यक्तियों ने थायराइड टेस्ट एवं 55 व्यक्तियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इस अवसर पर शशि नरसरिया, अशोक अग्रवाल, प्रमोद बागड़ी, माहेश्वरी सभा के उपसभापति अशोक द्वारकानी एवं उप मंत्री अशोक चांडक एवं वरुण बिनानी, गणेश धनानिया, अमित भालोटिया, श्याम जायसवाल, पंकज सिंघानिया, माहेश्वरी बालिका विद्यालय के मंत्री राकेश मोहता, प्रमोद अग्रवाल, अनिल सोनी, माहेश्वरी समाजोत्थान समिति के मंत्री मनमोहन राठी, माहेश्वरी महिला समिति की मंत्राणी कविता सादानी, माहेश्वरी संगीतालय मंत्री महेश दम्मानी, विद्यालय मंत्री सुरेश बागड़ी सेवा समिति कार्यकारिणी मनमोहन डागा, सुरेंद्र काबरा, प्रकाश टुवानी, केशव चांडक, रामदास तापडिय़ा एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के उप मंत्री पंचानन भट्टड़, कोष मंत्री आदित्य बिनानी, संयोजक किशोर दम्मानी, देवेंद्र बागड़ी, सेवा सदन मंत्री महेश बिनानी, जयंत डागा, राजकुमार भाला, बृजेश बागड़ी, महेश केडिया, आनंद भूतड़ा आदि सक्रिय थे। कार्यक्रम का सफल संचालन संवर्धन समिति के उपाध्यक्ष संजय मंडल ने किया।
Latest News